Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

GEPL Capital के करन पई का कहना है कि इस कैंडल पैटर्न से इस बात के संकेत हैं कि इंडेक्स अभी भी अनिश्चय का स्थिति में है। प्राइस एक्शन इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि वैलैटिलिटी कम हो रही है और निफ्टी 17,000-17,300 के छोटे दायरे में रह सकता है।

अपडेटेड Dec 31, 2021 पर 8:27 AM
Story continues below Advertisement
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 34,816.83 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 34,570.06 पर स्थित है।

30 दिसंबर को बाजार सपाट खुलने के बाद पूरे दिन कंसोलीडेशन के मोड में रहा और दिसंबर डेरीवेटिव्स कॉन्ट्रैक्ट के एक्सपायरी वाले दिन कारोबार के अंत में हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ। ब्रॉडर मार्केट की चाल भी मिलीजुली रही थी। निफ्टी मिडकैप में 0.37 फीसदी की गिरावट दोखने को मिली थी। वहीं, स्मॉल कैप 0.24 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था। कल के कारोबार में BSE Sensex 12.17 अंक गिरकर 57,794.32 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, Nifty50 इंडेक्स 9.60 अंक गिरकर 17,204 के स्तर पर बंद हुआ था और इसने डेली चार्ट पर Doji पैटर्न बनाया था।

बाजार की चाल पर बात करते हुए GEPL Capital के करन पई का कहना है कि कल यानी 30 दिसंबर के कारोबार में Nifty50 सपाट खुला और पूरे दिन एक छोटे दायरे में कंसोलीडेट होता रहा। निफ्टी एक डोजी कैंडेल फार्मेशन के साथ अपने 20-day SMA के ऊपर बने रहने में कामयाब रहा जो 17,154 पर स्थित है।

उन्होंने आगे कहा कि इस कैंडल पैटर्न से इस बात के संकेत हैं कि इंडेक्स अभी भी अनिश्चय का स्थिति में है। प्राइस एक्शन इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि वैलैटिलिटी कम हो रही है और निफ्टी 17,000-17,300 के छोटे दायरे में रह सकता है।


यहां आपको कुछ ऐसे आंकडे दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17,145.43 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 17,086.97 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17,263.23 फिर 17,322.56 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Nifty Bank

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 34,816.83 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 34,570.06 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 35,244.73 फिर 35,425.87 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

कॉल ऑप्शन डेटा

17,500 की स्ट्राइक पर 66.16 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो जनवरी सीरीज में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। इसके बाद 17,300 पर सबसे ज्यादा 49.21 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 17400 की स्ट्राइक पर 46.99 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट है। एक्सपायरी दिन मुश्किल से कोई कॉल राइटिंग दिखी। वहीं, 17,300 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 18,000 और फिर 17,700 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग रही।

पुट ऑप्शन डेटा

17,200 की स्ट्राइक पर 73.31लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो जनवरी सीरीज में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। इसके बाद 17,000 पर सबसे ज्यादा 58.09 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 16,700 की स्ट्राइक पर 54.04 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट है। 17200 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 12.96 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े।

17,000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 17,100 और फिर 16,500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग रही।

हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर

इनमें सीयूबी, एचयूएल, एलटी, हीरोमोटो और इंफोसिस के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।

FII और DII आंकड़े

30 दिसंबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 986.32 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 577.74 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

साल के आखिरी दिन ग्लोबल संकेत सुस्त

साल के आखिरी दिन ग्लोबल संकेत सुस्त दिख रहे हैं। SGX NIFTY मे फ्लैट कारोबार दिख रहा है। वहीं एशियाई बाजार न्यू ईयर की छुट्टी के मूड में हैं। आज जापान, कोरिया और ताइवान के मार्केट नहीं खुलेंगे। उधर अमेरिकी बाजार कल कमजोर बंद हुए थे। DOW और S&P 500 रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसले थे। Dow और S&P कम वॉल्यूम के बीच शिखर से फिसले थे। निवेशक ओमिक्रॉन के असर का आकलन कर रहे हैं Dow फ्यूचर में गिरावट दिखी है।

इस पूरे साल की बात करें तो S&P 500 में इस साल 27.2% की तेजी आई है। 2021 में Nasdaq 24% और Dow 18.9% चढ़ा है। ब्रेंट के भाव में इस साल 52% की उछाल देखने को मिली है। गोल्ड में इस साल 4.25% की गिरावट आई है। सिल्वर 2021 में 12.5% चढ़ा है। उधर Bitcoin के भाव 50 हजार के नीचे आ गए हैं। इस साल Bitcoin में 60% की तेजी रही है। Ethereum में इस साल 400% का उछाल दिखा है।

तेज हुई कोरोना की रफ्तार

इस बीच करोना की रफ्तार तेज हो गई है। कल दिल्ली में 1313 केस सामने आए। कल मुंबई में 3671 नए कोरोना केस आए। ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामले 1000 के पार चले गए हैं। बाजार की नजर कोरोना की रफ्तार पर भी रहेगी।

निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी पर आज रणनीति पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि रजिस्टेंस जोन 17259-17291 नजर आ रहा है। वहीं, बड़ा रजिस्टेंस जोन 17342-17401 पर दिख रहा है। इसका बेस जोन 17132-17097 और बड़ा बेस जोन 17057-17010 पर दिख रहा है।

मंथली और वीकली डेटा के मुताबिक अब 17000 बड़ा सपोर्ट बन गया है। 17132-17097 पर वीकली बेस है, लॉन्ग रहें और इसके ऊपर की हर गिरावट को खरीदें। 17291-342 पर पहला रजिस्टेंस (ऑप्शन राइटर+50 DEMA जोन) है। 17291-342 के ऊपर निकले तो 17401 का स्तर भी संभव है। शुरुआत में ट्रेड लेने से बचें, पहले देखें बेस कहां बनता है।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि इसका रजिस्टेंस जोन 35259-35430 और बड़ा रजिस्टेंस जोन 35624-35757 पर दिख रहा है। बेस जोन 34828-34710 और बड़ा बेस जोन 34600-34448 है। ये अब भी No Trade जोन में है और 35400-34800 के बीच फंसा है। 34828-710 के नीचे ही शॉर्ट के बारे में सोचें।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Dec 31, 2021 7:50 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।