14 जनवरी के कारोबार में शुरुआत में Nifty50 इंडेक्स 100 अंकों से ज्यादा और BSE Sensex 450 अंक तक टूट गया। लेकिन दोपहर के ट्रेड में आई रिकवरी के बाद बाजार ग्लोबल बाजार के निगेटिव सेंटीमेंट के बावजूद सपाट बंद होने में कामयाब रहा। पिछले कारोबारी दिन Sensex 12.3 अंक गिरकर 61223 के स्तर पर और Nifty 2 अंक गिरकर 18256 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी दिन ओपनिंग लेवल से ऊपर बंद होकर निफ्टी ने एक बुलिश कैंडल बनाया।
