Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 37,373.37और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 37,057.34 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 38,213.57 फिर 38,737.73 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है.
MoneyControl News
अपडेटेड Jan 31, 2022 पर 8:59 AM
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 16,994.83 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 16,887.77 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17,291.23 फिर 17,480.57 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है
28 जनवरी को फरवरी सीरीज के पहले दिन बाजार शुरुआती बढ़त को बनाए रखने में कामयाब नहीं रहा और निफ्टी 50 दिन के हाई से करीब 270 अंक टूटकर कारोबार के अंत में हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ। FII की तरफ से लगादार हो रही भारी बिकवाली, बजट के पहले की अनिश्चितता और सतर्कता और कमजोर ग्लोबल संकेत बाजार पर दबाव बनाते दिख रहे हैं। पिछले कारोबारी दिन BSE Sensex 76.71 अंक गिरकर 57,200.23 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, Nifty50 इंडेक्स 8.20 फीसदी गिरकर 17,102 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक बियरिश कैंडल बनाया था जो शूटिंग स्टॉर पैटर्न फार्मेशन जैस दिख रहा है। पिछले हफ्ते निफ्टी 3 फीसदी टूटा और इसने वीकली चार्ट पर भी बियरिश कैंडल बनाया।
Chartviewindia के मजहर मोहम्मद का कहना है कि Nifty50 अपर शैडो के साथ शूटिंग स्टॉर जैसा आकार बना लिया है जो इस बात का संकेत है कि 17,373 के इंट्राडे हाई पर एक पुलबैक का प्रयास खत्म हो गया हो सकता है। इसके अलावा 16,836 के हालिया लो से पुलबैक के पिछले तीन सेशन के कोशिश के बावजूद ये अभी भी क्लोजिंग बेसिस पर गिरावट के हाल के दौर की सबसे निचली क्लोजिंग नजर आ रहा है।
उन्होंनें आगे कहा कि अगले कारोबारी सत्रों में अगर निफ्टी 17,077के ऊपर टिके रहने में कामयाब नहीं रहता है तो फिर इसमें नीचे की तरफ 16,836 और फिर उसके बाद 16,604 का स्तर देखने को मिल सकता है जो इसका 200-day मूविंग एवरेज भी है। वहीं, अगर अगले सत्रों में निफ्टी 17,100 के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहता है और 17,373 का स्तर पा लेता है तो फिर 17,600 -16,900 के बीच कंसोलीडेट होता दिखेगा।
चूंकि बाजार अगले दो कारोबारी सत्रों के दौरान बड़े इकोनॉमिक इंवेंट से गुजरेगा इसलिए बाजार कि दशा की निर्धारण में इन इवेंट्स का अहम रोल होगा।
लेकिन पिछले कारोबारी दिन मिड और स्मॉल कैप ने दिग्गजों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया था। Nifty Midcap 100 इंडेक्स 1.5 फीसदी और Smallcap 100 index 1 फीसदी की तेजी लेकर बंद हुआ था।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 16,994.83 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 16,887.77 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17,291.23 फिर 17,480.57 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
Nifty Bank
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 37,373.37और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 37,057.34 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 38,213.57 फिर 38,737.73 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
कॉल ऑप्शन डेटा
18000 की स्ट्राइक पर 20.11 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो फरवरी सीरीज में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। इसके बाद 17,500 पर सबसे ज्यादा 11.55 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 17700 की स्ट्राइक पर 10.15 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट है।
18,000 की स्ट्राइक पर काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 3.35 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 17,400 पर भी 2.4 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं।
16,900 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 16,500 और फिर 17,000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग रही।
पुट ऑप्शन डेटा
16,500 की स्ट्राइक पर 37.15 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो फरवरी सीरीज में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। इसके बाद 16,000 पर सबसे ज्यादा 22.93लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 17200 की स्ट्राइक पर 23.18 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट है।
18,000 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 3.13 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 16,000 पर भी 3.07 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं। जबकि 17900 पर 2.71 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े हैं।
17600 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 16,700 और फिर 17,700 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग रही।
हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर
इनमें एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, एचडीएफसी, इंफी और रिलायंस के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।
FII और DII आंकड़े
28 जनवरी को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 5,045.34 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 3,358.67 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर
चूंकि हम फरवरी सीरीज के शुरुआत में हैं इस लिए 31 दिसंबर को कोई भी स्टॉक F&O बैन में नहीं है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।
GLOBAL संकेत अच्छे
बजट से एक दिन पहले GLOBAL संकेत अच्छे नजर आ रहे है। SGX NIFTY 150 POINTS से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है। NIKKEI में मजबूती नजर आ रही है। आज ज्यादातर दूसरे एशियाई बाजार बंद हैं। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में जोरदार उछाल दिखी। DOW 565 अंक तो NASDAQ 3% से ज्यादा दौड़ा है।
बजट सत्र आज से, इकोमॉमिक सर्व पेश करेंगी FM
संसद के बजट सत्र का आज आगाज होगा । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इकोनॉमिक सर्वे पेश करेंगी। कल FY23 का बजट पेश होगा।
निफ्टी की 5 कंपनियों के नतीजे आज
नतीजों का बड़ा दिन है। निफ्टी की 5 कंपनियां BPCL, IOC, SUN PHARMA, TATA MOTORS और UPL के नतीजे आज आएंगे। वादया में शामिल DLF, EXIDE, HPCL और NAVIN FLUORINE के भी नतीजों का इंतजार रहेगा।
BRITANNIA के मुनाफे में कमी
तीसरी तिमाही में BRITANNIA का REVENUE 13 फीसदी बढ़ा लेकिन मुनाफे में कमी आई । घरेलू वॉल्यूम में अनुमान से ज्यादा 5% का इजाफा हुआ है। वहीं MARICO के PROFIT और VOLUME दोनों में 1% की बढ़त देखने को मिली।
AGS Transact IPO की लिस्टिंग आज
आज AGS TRANSACT TECH IPO की लिस्टिंग होगी । करीब 8 गुना इश्यू भरा था। करीब 175 रुपए इश्यू प्राइस है। वही आज ADANI WILMAR के IPO का आखिरी दिन है। इश्यू पूरा सब्सक्राइब हो चुका है।
आज के कारोबार में निफ्टी पर क्या हो रणनीति इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्रा कुमार ने कहा कि इसका रजिस्टेंस जोन 17214-17296 और बड़ा रजिस्टेंस जोन 17351-17432 है। इसका बेस जोन 17044-16982 और बड़ा बेस जोन 16931-16864 है। ऊपरी स्तरों पर FIIs पोजीशन काट रहे हैं, 17000-17200 जोन में ट्रेड से बचें। आज और कल ग्लोबल बाजारों के लिए अहम हैं। भारतीय बजट और US बाजार अहम होंगे। 17200-231 के ऊपर मजबूती मिलेगी, इसके ऊपर 17351 भी संभव है। निफ्टी 17200-231 के ऊपर टिके तो खरीदें । 17351 के ऊपर एक सत्र टिके तो 14732-500 भी मिलेगा। 17044-16982 के नीचे ही शॉर्ट की सोचें।
निफ्टी बैंक पर रणनीति
इसका रजिस्टेंस जोन 38050-38236 और बड़ा रजिस्टेंस जोन 38423-38590 है। इसका बेस जोन 37529-37370 और बड़ा बेस जोन 37210-37040 है। जोरदार तेजी के बाद शुक्रवार को कुछ अंक वापस दिए हैं। बजट को देखते हुए 37000 पर अहम बेस है। खुलने के बाद कुछ देर कंसोलिडेशन होना जरूरी है। पिछला निचला स्तर और 37500 टिके तो खरीदें। ध्यान रखें 37550 पर 20 DEMA है। 37500 पुट पर 5.34 लाख का OI है। 37550 के ऊपर जबतक हैं तब तक तेजी जारी रहेगी।