Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

यूक्रेन और रूस तनातनी के बीच अमेरिकी, ब्रिटेन और जर्मनी ने सख्त एक्शन लिया । US और UK ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाने और आर्थिक मदद रोकने का ऐलान किया है.

अपडेटेड Feb 23, 2022 पर 9:57 AM
Story continues below Advertisement
रूस और यूक्रेन के तनाव के बीच क्रूड के उबाल में नरमी देखने को मिल रही है। 100 Doller छूने के बाद भाव 97 doller प्रति बैरल के नीचे आया है

चार दिनों के कंसोलीडेशन के बाद बाजार यूक्रेन और रशिया के बीच बढ़ते तनाव के चलते 2 फीसदी से ज्यादा टूट गया। लेकिन कल यानी 22 फरवरी के कारोबार में आखिरी दौर में कुछ खरीदारी भी लौटती दिखी जिसके चलते सेंसेक्स-निफ्टी अपने नुकसान की कुछ भरपाई करते दिखे। हालांकि इस भरपाई के बावजूद सेंसेक्स-निफ्टी कल लगातार 5वें दिन लाल निशान में बंद हुए। BSE Sensex करीब 400 अंक गिरकर 57,301 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, Nifty 100 अंकों से ज्यादा टूटकर 17,092 के स्तर पर बंद हुआ। लेकिन निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडल बनाया क्योंकि क्लोजिंग ओपनिंग लेवल से ऊपर हुई थी।

GEPL Capital के मलय ठक्कर का कहना है कि निफ्टी पिछले 2 महीनों से 16,800 के करीब सपोर्ट ले रहा है। आगे भी ये स्तर निफ्टी के लिए अहम सपोर्ट का काम करेगा। निफ्टी डेली चार्ट पर लोअर हाईज बनाना जारी रखे हुए है। आगे निफ्टी के लिए 17,330 (20-day SMA)पर अपसाइड हर्डल नजर आ रहा है। समग्र रूप से देखें तो निफ्टी 16,800-17,500 के रेंज में चक्कर लगा रहा है। अगर निफ्टी 16,800 के नीचे जाता है तो नई बिकवाली शुरू हो सकती है और ये 16,400 की तरफ जा सकता है।

कल के कारोबार में ब्रॉडर मार्केट में भी दबाव कायम दिखा था। Nifty मिडकैप और स्मॉलकैप क्रमश: 1 फीसदी और 2 फीसदी टूटकर बंद हुए थे।


एक्सपायरी के पहले 17000 पर निफ्टी के लिए अहम सपोर्ट, शॉर्ट टर्म में डबल डिजिट कमाई के लिए इन स्टॉक्स पर रहे नजर

यहां आपको कुछ ऐसे आंकडे दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 16,908 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 16,723 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17,213 फिर 17,333 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Nifty Bank

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 36,907और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 36,442 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 37,748 फिर 38,124 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी पर आज के लिए क्या हो रणनीति इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि इसका पहला रजिस्टेंस जोन 17166-17229 पर और बड़ा रजिस्टेंस जोन 17296-17366 पर है। इसका पहला बेस जोन 16980-16937 पर और बड़ा बेस जोन 16882-16860 पर है। DIIs की खरीदारी से कल माहौल बदला, अब 16982-910 छोटी अवधि का बेस है। 17300-500 कॉल राइटर्स जोन, 17000-16800-16900 पर भारी पुट राइटिंग दिखी है। बड़े शेयरों में कल निचले स्तरों पर खरीदारी हुई खासकर 200 DEMA के पास। खरीदें और बड़ी गिरावट को भी खरीदें, ऊपर 17366 दिखता है। 17366 पर अहम एवरेज, निकला तो बड़ी शॉर्ट कवरिंग होगी।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

निफ्टी बैंक पर अपनी राय देते हुए वीरेंद्र कुमार का कहना है कि इसका पहला रजिस्टेंस जोन 37590-37690 और बड़ा रजिस्टेंस जोन 37790-37940 पर है। इसका पहला बेस जोन 37040-36851 और बड़ा बेस जोन 37710-37630 है। बैंक मजबूत, कल एक्सपायरी जोन हासिल करने वाला पहला इंडेक्स था। 37500 कॉल जोरदार चली, 37000-36500 पर भारी पुट राइटिंग है। 38000 कॉल राइटर्स का जोन, 37500 के ऊपर टिके तो खरीदें। 37500 के ऊपर और तेजी संभव है।

कॉल ऑप्शन डेटा

18000 की स्ट्राइक पर 83.09 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो फरवरी सीरीज में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। इसके बाद 17500 पर सबसे ज्यादा 74.23 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 17700 की स्ट्राइक पर 62.21 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट है।

17500 की स्ट्राइक पर काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 25.45 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 17,700 पर भी 23.49 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं।

18000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 18100 और फिर 17900 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग रही।

पुट ऑप्शन डेटा

17000 की स्ट्राइक पर 65.40 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो फरवरी सीरीज में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। इसके बाद 16000 पर सबसे ज्यादा 62.86 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 16,500 की स्ट्राइक पर 47.74 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट है।

16,900 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 10.46 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 16,700 पर भी 8.16 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं। जबकि 16,500 पर 6.67 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े हैं।

17200 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 17300 और फिर 16100 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग रही।

हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर

इनमें एचडीएफसी, व्हर्लपूल, इंफोसिस और डाबर के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।

FII और DII आंकड़े

22 फरवरी को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 3,245.52 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 4,108.58 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

16 फरवरी को NSE पर 3 स्टॉक F&O बैन में हैं। इनमें Escorts, Indiabulls Housing Finance और Punjab National Bank के नाम शामिल हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

ग्लोबल संकेत बाजार के लिए बेहतर

ग्लोबल संकेत बाजार के लिए बेहतर हो रहे हैं। DOW FUTURES में 155 अंकों की मजबूती देखने को मिल रही है। हालांकि कल अमेरिकी बाजार कमजोर बंद हुए थे। इधर SGX NIFTY में करीब आधा परसेंट की तेजी देखने को मिली। एशिया में KOSPI भी ऊपर है लेकिन EMPEROR'S BIRTHDAY के चलते जापान का निक्केई आज बंद है।

रूस पर US ने लगाए आर्थिक प्रतिबंध

यूक्रेन और रूस तनातनी के बीच अमेरिकी, ब्रिटेन और जर्मनी ने सख्त एक्शन लिया । US और UK ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाने और आर्थिक मदद रोकने का ऐलान किया है । वही, जर्मनी ने RUSSIA से Nord Stream -2 गैस पाइपलाइन योजना को suspend किया है।

क्रूड में थोड़ी नरमी

क्रूड के उबाल में नरमी

रूस और यूक्रेन के तनाव के बीच क्रूड के उबाल में नरमी देखने को मिल रही है। 100 Doller छूने के बाद भाव 97 doller प्रति बैरल के नीचे आया है। उधर सोने के भाव में भी मामूली कमी आई है।

एशियाई बाजार मिलेजुले

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 93.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। EMPEROR'S BIRTHDAY के चलते जापान का निक्केई आज बंद है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.70 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.35 फीसदी चढ़कर 18,031.84 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.54 फीसदी की बढ़त के साथ 23,646.95 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.19 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.30 फीसदी की बढ़त के साथ 3,467.39 के स्तर पर दिख रहा है।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Feb 23, 2022 8:38 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।