Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

शेयरों के सेटलमेंट का T+1 सिस्टम (T+1 Settlement System) 25 फरवरी से लागू हो जाएगा। शुरुआत में इस सिस्टम के दायरे में कुछ शेयर आएंगे.

अपडेटेड Feb 25, 2022 पर 8:51 AM
Story continues below Advertisement
कच्चा तेल 105 डॉलर का स्तर छूने के बाद ऊपरी स्तरों से थोड़ा हल्का हुआ। 100 डॉलर के पास ब्रेंट नजर आ रहा है

24 फरवरी को बाजार में कोहराम मच गया, सेंसेक्स निफ्टी मार्च 2020 के बाद के एक दिन में होने वाली सबसे बड़ी गिरावट के साथ करीब 5 फीसदी फिसल गए। यूक्रेन पर रशियन हमले ने बाजार को हिला कर रख दिया। इस हमले के चलते ग्लेबल क्रूड की कीमतें भी 2014 के बाद से पहली बार 100 डॉलर प्रति बैरल के पार जाती दिखीं। इससे ग्लोबल ग्रोथ को लेकर भी चिंता बनी है।

कल के कारोबार में BSE Sensex 2,702अंक यानी 4.7 फीसदी की गिरावट के साथ 54,530 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी अपने 200-day EMA9(16,881) के काफी नीचे बंद हुआ। निफ्टी कल 815 अंक यानी 4.78 फीसदी की गिरावट के साथ 16,248 के स्तर पर बंद हुआ था जो 2 सितंबर 2021 के बाद का सबसे निचला क्लोजिंग लेवल था। इसने कल डेली चार्ट पर एक लॉन्ग बियरिश कैंडल बनाया। दिग्गजों की तरह ही कल छोटे और मझोले शेयरों में भी भारी गिरावट रही। Nifty Midcap 100 और Smallcap 100 इंडेक्स करीब 6 फीसदी टूटे थे।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकडे दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।


Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 16,066 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 15,883 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 16,568 फिर 16,887 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Nifty Bank

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 34,576 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 33,925 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 36,294 फिर 37,360 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

रूस के खिलाफ पश्चिम देश लामबंद

रूसी हमले के खिलाफ यूक्रेन के साथ खड़े अमेरिका और पश्चिमी देश हुए । US राष्ट्रपति बाइडेन ने रूस पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाने का एलान किया । लेकिन सेना नहीं भेजेंगे । उधर, फ्रांस, ब्रिटेन ने जवाबी कार्रवाई की बात कही है।

कल के तूफान के बाद आज रिकवरी के संकेत

NATO- रूस के बीच सैन्य टकराव टलने की उम्मीद में बाजारों ने राहत की सांस ली। DOW निचले स्तरों से 1000 प्वाइंट सुधरा है। इधर एशिय़ाई बाजारों में भी 2 परसेंट तक उछाल है। SGX NIFTY भी 350 प्वाइंट ऊपर कारोबार कर रहा है।

क्रूड में थोड़ी नरमी, $100 के पास ब्रेंट

कच्चा तेल 105 डॉलर का स्तर छूने के बाद ऊपरी स्तरों से थोड़ा हल्का हुआ। 100 डॉलर के पास ब्रेंट नजर आ रहा है। रूसी हमले के बाद क्रूड में जोरदार तेजी आई थी।

यूक्रेन मामले पर एक्शन में मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से करीब आधे घंटे की बात की और उन्होंने कहा बातचीत से हल निकलेगा। यूक्रेन में फंसे भारतीयों की सुरक्षा का भी मुद्दा उठाया। पोलैंड के रास्ते छात्रों को सरकार लाएगी।

निफ्टी में IOC की जगह APOLLO HOSPITALS शामिल

IOC की जगह निफ्टी 50 में APOLLO HOSPITALS शामिल होगा। वही, NIFTY NEXT 50 में NYKAA, IOC, MINDTREE, PAYTM, SRF और ZOMATO शामिल हुए।

शेयरों के सेटलमेंट का T+1 सिस्टम आज से लागू

शेयरों के सेटलमेंट का T+1 सिस्टम (T+1 Settlement System) 25 फरवरी से लागू हो जाएगा। शुरुआत में इस सिस्टम के दायरे में कुछ शेयर आएंगे। धीरे-धीरे बाकी शेयरों को भी इसके दायरे में लाया जाएगा। यह सिस्टम एनएसई (NSE) और बीएसई (BSE) दोनों ही स्टॉक एक्सचेंजों के शेयर सौदों पर लागू होगा।

कॉल ऑप्शन डेटा

16,500 की स्ट्राइक पर 50.12 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो मार्च सीरीज में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। इसके बाद 17,200 पर सबसे ज्यादा 49.52 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 16,400 की स्ट्राइक पर 46.82 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट है।

16,400 की स्ट्राइक पर काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 46.73 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 16,500 पर भी 46.16 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं।

17,500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 17,400 और फिर 17,600 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग रही।

पुट ऑप्शन डेटा

16000 की स्ट्राइक पर 51.78 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो मार्च सीरीज में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। इसके बाद 16,400 पर सबसे ज्यादा 50.41 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 16,200 की स्ट्राइक पर 48.73 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट है।

16,200 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 27.11 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 16,400 पर भी 19.57 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं। जबकि 16,100 पर 9.33 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े हैं।

16,500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 17,000 और फिर 16,800 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग रही।

FII और DII आंकड़े

24 फरवरी को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 6,448.24 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 7,667.75 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।