Get App

Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

शेयरों के सेटलमेंट का T+1 सिस्टम (T+1 Settlement System) 25 फरवरी से लागू हो जाएगा। शुरुआत में इस सिस्टम के दायरे में कुछ शेयर आएंगे.

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 25, 2022 पर 8:51 AM
Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
कच्चा तेल 105 डॉलर का स्तर छूने के बाद ऊपरी स्तरों से थोड़ा हल्का हुआ। 100 डॉलर के पास ब्रेंट नजर आ रहा है

24 फरवरी को बाजार में कोहराम मच गया, सेंसेक्स निफ्टी मार्च 2020 के बाद के एक दिन में होने वाली सबसे बड़ी गिरावट के साथ करीब 5 फीसदी फिसल गए। यूक्रेन पर रशियन हमले ने बाजार को हिला कर रख दिया। इस हमले के चलते ग्लेबल क्रूड की कीमतें भी 2014 के बाद से पहली बार 100 डॉलर प्रति बैरल के पार जाती दिखीं। इससे ग्लोबल ग्रोथ को लेकर भी चिंता बनी है।

कल के कारोबार में BSE Sensex 2,702अंक यानी 4.7 फीसदी की गिरावट के साथ 54,530 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी अपने 200-day EMA9(16,881) के काफी नीचे बंद हुआ। निफ्टी कल 815 अंक यानी 4.78 फीसदी की गिरावट के साथ 16,248 के स्तर पर बंद हुआ था जो 2 सितंबर 2021 के बाद का सबसे निचला क्लोजिंग लेवल था। इसने कल डेली चार्ट पर एक लॉन्ग बियरिश कैंडल बनाया। दिग्गजों की तरह ही कल छोटे और मझोले शेयरों में भी भारी गिरावट रही। Nifty Midcap 100 और Smallcap 100 इंडेक्स करीब 6 फीसदी टूटे थे।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकडे दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें