4 मार्च को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 7,631.02 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 4,738.99 करोड़ रुपए की खरीदारी की.
4 मार्च यानी शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन बाजार में गिरावट देखने को मिली थी और सेंसेक्स-निफ्टी करीब 1.5 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुए थे। यूक्रेन-रशिया वॉर की लगातार गंभीर होती स्थिति ओर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें बाजार पर दबाव बनाए हुए हैं। पिछले कारोबारी दिन बाजार में आईटी को छोड़कर सभी सेक्टरों में बिकवाली दिखी। बैंक ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, एफएमसीजी और मेटल में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली थी।
पिछले कारोबारी दिन BSE Sensex 769 अंक गिरकर 54,334 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, Nifty 253 अंकों की गिरावट के साथ 16,245 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने स्पिनिंग टॉप जैसा पटर्न बनाते हुए बाजार में अनिश्चितता की ओर संकेत दिया है। पिछले हफ्ते निफ्टी 2.5 फीसदी गिरा और इसने वीकली स्केल पर एक बियरिश कैंडल बनाया है।
Chartviewindia के मजहर मोहम्मद का कहना है कि Nifty50 ने 336 अंकों के बड़े कारोबारी दायरे के साथ स्पिनिंग टॉप जैसा फार्मेशन किया है। ये बाजार में वोलेटैलिटी बने रहने का संकेत है। ऐसा लगता है कि 16,133 के निचले स्तर पर निफ्टी ने मीडियम टर्म चार्ट पर 16,130 पर स्थित अहम सपोर्ट छू लिया है। अगर निफ्टी 16,130 के नीचे फिसलता है तो फिर इसके लिए अगला सपोर्ट 15,850 पर नजर आ रहा है। 16100 – 15800 के जोन किसी पुल बैक रैली की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता।
मजहर मोहम्मद का आगे कहना है कि शॉर्ट टर्म में भारतीय बाजार ग्लोबल बाजार की उठापटक के साथ ताल से ताल मिलाता नजर आएगा। बाजार में आने वाली कोई और गिरावट लंबी अवधि के निवेशकें के लिए अच्छे शेयर खोजने का अच्छा मौका होगा। वहीं ट्रेडरों के लिए सलाह होगी कि वे अग्रेसिव होकर ट्रेडिंग न करें और अपने को सुरक्षित रखें।
पिछले कारोबारी दिन दिग्गजों की तरह ही छोटे और मझोले शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिली थी। Nifty Midcap 100 index 2 फीसदी कमजोरी के साथ बंद हुआ था। वहीं, Smallcap 100 index 1.8 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ था।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकडे दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 16,101 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 15,956 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 16,423 फिर 16,601 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
Nifty Bank
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 33,969 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 33,529 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 34,972 फिर 35,537 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
कॉल ऑप्शन डेटा
17000 की स्ट्राइक पर 20.14 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो मार्च सीरीज में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। इसके बाद 17500 पर सबसे ज्यादा 18.36 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 16,500 की स्ट्राइक पर 15.58 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट है।
16300 की स्ट्राइक पर काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 5.34 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 16200 पर भी 2.91 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं।
16800 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 17500 और फिर 16600 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग रही।
पुट ऑप्शन डेटा
16500 की स्ट्राइक पर 42.96 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो मार्च सीरीज में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। इसके बाद 16000 पर सबसे ज्यादा 42.52 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 15,500 की स्ट्राइक पर 34.71 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट है।
16,200 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 2.1 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 15,300 पर भी 1.71 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं। जबकि 16300 पर 1.54 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े हैं।
16500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 16,600 और फिर 16,000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग रही।
हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर
इनमें मैरिको, आईसीआईसीआईजीआई और एचयूएल के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।
FII और DII आंकड़े
4 मार्च को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 7,631.02 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 4,738.99 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर
7 मार्च को NSE पर एक भी स्टॉक F&O बैन में नहीं हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।
13 साल के उच्चतम स्तरों पर क्रूड
रूस के तेल-गैस पर अमेरिका के प्रतिबंध की आशंका से क्रूड कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है। क्रूड की कीमतें 13 साल के उच्चतम स्तरों पर दिख रही हैं और ब्रेंट 126 डॉलर के करीब दिख रहा है।
दुनियाभर के बाजार लहूलुहान
क्रूड में आग से दुनिया भर के बाजारों में हडकंप मच गया है। DOW FURUTES 300 प्वाइंट से ज्यादा लुढ़का है। वहीं, SGX निफ्टी 2% नीचे है। एशियाई बाजार भी लहूलुहान है। इस बीच रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष तेज हो गया है। जंग के 12वें दिन भी तेज गोलाबारी जारी है। रूसी सेना ने पड़ोसी देशों को चेताते हुए कहा है कि यूक्रेन को 'No-Fly Zone'घोषित करने वाले देश को युद्ध में शामिल माना जाएगा। आज दोनों देशों के बीच तीसरी वार्ता होगी।
AXIS, ICICI और HDFC BANK के ADR टूटे
दुनियाभर में बॉन्ड मार्केट में भारी उतार-चढ़ाव का भारतीय बैंकों पर भी असर दिख सकता है। AXIS BANK, HDFC BANK और ICICI BANK के ADR 7 फीसदी तक टूटे हैं।
जंग की आग में सोना निखरा
रूस-यूक्रेन की जंग की आग में सोना निखरा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड का भाव 2000 डॉलर के करीब दिख रहा है। जानकारों का कहना है कि घरेलू बाजार में सोने का भाव 55000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच सकता है।