Get App

Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

दुनियाभर में बॉन्ड मार्केट में भारी उतार-चढ़ाव का भारतीय बैंकों पर भी असर दिख सकता है। AXIS BANK, HDFC BANK और ICICI BANK के ADR 7 फीसदी तक टूटे हैं.

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 07, 2022 पर 8:18 AM
Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
4 मार्च को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 7,631.02 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 4,738.99 करोड़ रुपए की खरीदारी की.

4 मार्च यानी शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन बाजार में गिरावट देखने को मिली थी और सेंसेक्स-निफ्टी करीब 1.5 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुए थे। यूक्रेन-रशिया वॉर की लगातार गंभीर होती स्थिति ओर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें बाजार पर दबाव बनाए हुए हैं। पिछले कारोबारी दिन बाजार में आईटी को छोड़कर सभी सेक्टरों में बिकवाली दिखी। बैंक ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, एफएमसीजी और मेटल में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली थी।

पिछले कारोबारी दिन BSE Sensex 769 अंक गिरकर 54,334 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, Nifty 253 अंकों की गिरावट के साथ 16,245 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने स्पिनिंग टॉप जैसा पटर्न बनाते हुए बाजार में अनिश्चितता की ओर संकेत दिया है। पिछले हफ्ते निफ्टी 2.5 फीसदी गिरा और इसने वीकली स्केल पर एक बियरिश कैंडल बनाया है।

Chartviewindia के मजहर मोहम्मद का कहना है कि Nifty50 ने 336 अंकों के बड़े कारोबारी दायरे के साथ स्पिनिंग टॉप जैसा फार्मेशन किया है। ये बाजार में वोलेटैलिटी बने रहने का संकेत है। ऐसा लगता है कि 16,133 के निचले स्तर पर निफ्टी ने मीडियम टर्म चार्ट पर 16,130 पर स्थित अहम सपोर्ट छू लिया है। अगर निफ्टी 16,130 के नीचे फिसलता है तो फिर इसके लिए अगला सपोर्ट 15,850 पर नजर आ रहा है। 16100 – 15800 के जोन किसी पुल बैक रैली की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता।

मजहर मोहम्मद का आगे कहना है कि शॉर्ट टर्म में भारतीय बाजार ग्लोबल बाजार की उठापटक के साथ ताल से ताल मिलाता नजर आएगा। बाजार में आने वाली कोई और गिरावट लंबी अवधि के निवेशकें के लिए अच्छे शेयर खोजने का अच्छा मौका होगा। वहीं ट्रेडरों के लिए सलाह होगी कि वे अग्रेसिव होकर ट्रेडिंग न करें और अपने को सुरक्षित रखें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें