Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
23 मार्च को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 481.33 करोड़ रुपए की खरीदारी की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 294.23 करोड़ रुपए की बिकवाली की.
17,400 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 17800 और फिर 18000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग रही.
कारोबारी सत्र के दूसरे आधे हिस्से में आए बिकवाली के दबाव के चलते कल के कारोबार में बाजार पिछले कारोबारी दिन की कुछ बढ़त गवांता दिखा और करीब आधा फीसदी गिरावट के साथ बंद हुआ। कल यानी 23 मार्च के कारोबार में बैंकिंग, ऑटो, चुनिंदा एफएमसीजी और आईटी शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। कारोबार के अंत में Sensex 300 अंकों से ज्यादा टूटकर 57,685 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 70 अंक टूट कर 17,246 के स्तर पर बंद हुआ और इसने डेली चार्ट पर एक बियरिश कैंडल बनाया।
HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि हायर ओपनिंग के बाद डेली चार्ट पर एक लॉन्ग निगेटिव कैंडल बनता दिखा। टेक्निकली ये इस बात का संकेत है कि 17,500 के आसपास एक मजबूत रजिस्टेंस है। हालांकि पिछले 4 कारोबारी सत्रों के पैटर्न से संकेत मिलता है कि पॉजिटिव और निगेटिव का एक वैकल्पिक कैंडल पैटर्न बन गया है। जो 17,400-17,000 के एक बड़े दायरों में निफ्टी के घूमने की ओर संकेत कर रहा है। उनका आगे कहना है कि निफ्टी की शॉर्ट टर्म अपट्रेंड स्टेटस कायम है। डेली टाइम फ्रेम चार्ट पर देखें तो हायर हाईज और लोज जैसे पॉजिटिव चार्ट पैटर्न एक्टिव हैं।
नागराज शेट्टी का कहना है कि अगर यहां से निफ्टी में गिरावट आती है तो शॉर्ट टर्म में उसके लिए 17,100-17,000 पर सपोर्ट दिख रहा है। वहीं, अगर ये 17,500 के पहले रजिस्टेंस को तोड़कर ऊपर की तरफ मजबूती का रुख दिखाता है तो फिर इसमें 17,650 और फिर 17,800 का स्तर देखने को मिल सकता है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।
ग्लोबल बाजारों से कमजोर संकेत
ग्लोबल बाजारों के कमजोर संकेत मिल रहे हैं। एशिया में सुस्ती देखने को मिल रही है। SGX NIFTY नीचे कारोबार कर रहा है। क्रूड में उछाल से कल अमेरिकी बाजारों में तेज गिरावट रही थी। DOW JONES करीब 450 अंक फिसला था। S&P 500 में 55 और Nasdaq में 186 अंकों की गिरावट देखने को मिली थी। हालांकि US फ्यूचर्स में मामूली बढ़त देखने को मिल रही है।
क्रूड 122/डॉलर के पार
Caspian Pipeline से सप्लाई बाधित होने से क्रूड में तगड़ा उछाल देखने को मिला है। इसका भाव 122 डॉलर के पार निकल गया है। उधर देश में आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं हुई है। लेकिन दिल्ली NCR में PNG और CNG के दाम 1 रुपये प्रति यूनिट तक बढ़ाए गए हैं।
महंगाई और यूक्रेन संकट का सोने के कीमतों पर असर
महंगाई और यूक्रेन संकट का सोने के कीमतों पर असर देखने को मिल रहा है। NYMEX पर सोने की कीमत 1948 डॉलर के पार दिख रही है। बॉन्ड की यील्ड 3 साल की ऊंचाई से फिसल गई है। 10 साल के US बॉन्ड की यील्ड 2.32% पर दिख रही है।
यूक्रेन मामले पर NATO और G7 की अहम बैठक आज होने वाली है। अमेरिकी राष्ट्रपति Joe Biden बैठक में हिस्सा लेने यूरोप पहुंचे हैं। NATO की बैठक में Ukraine के President Zelensky भी जुड़ेंगे, इसमें रूस पर नए प्रतिबंध लगाने पर फैसला हो सकता है।
ZEELको राहत, EGM नहीं बुलाएगा INVESCO
Zee-Invesco मामले में बड़ा उलटफेट हुआ है। INVESCO ने EGM नहीं बुलाने का फैसला लिया है और कहा है कि Sony डील से काफी उद्देश्य हासिल हुए। लेकिन ये भी कहा कि मौजूदा प्रस्ताव के तहत मर्जर नहीं हुआ तो दोबारा EGM बुलाने का अधिकार है।
KOTAK MAHINDRA BANK में आज बड़ी ब्लॉक डील
KOTAK MAHINDRA BANK में आज बड़ी ब्लॉक डील होगी। Canadian Pension Fund 4 करोड़ शेयर बेचेगा। ये सौदे 5% तक के डिस्काउंट पर हो सकते हैं। फंड अपनी होल्डिंग का 32% बेच रहा है।
आज से खुला RUCHI SOYA का FPO
Ruchi Soya का 4300 करोड़ रुपये का FPO आज से खुल रहा है। इसका प्राइस बैंड 615 से 650 रुपये प्रति शेयर है। इसके बाद प्रोमोटर का हिस्सा करीब 99% से घटकर 81% होगा। कंपनी ने एंकर निवेशकों से 1290 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
निफ्टी और बैंक निफ्टी पर manasjaiswal.com के Manas Jaiswal की स्ट्रैटेजी
निफ्टी में 17190 के नीचे बेचें, SL- 17300, लक्ष्य- 17000
17350 के ऊपर खरीदें, SL- 17264, लक्ष्य- 17500
निफ्टी बैंक में 36000 के नीचे बेचें, SL- 36300, लक्ष्य- 35400
36500 के ऊपर खरीदें, SL- 36274, TGT- 36900
निफ्टी और बैंक निफ्टी पर सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार की रणनीति
NIFTY के लिए पहला रजिस्टेंस 17333-17376 पर और दूसरा बड़ा रजिस्टेंस 17431-17474 पर है। इसके लिए पहला बेस 17210-17165 पर और दूसरा बेस 17051-16985 पर है। सुस्त खरीदारी से निफ्टी कल 17500 के ऊपर नहीं निकल पाया। ग्लोबल बाजारों और क्रूड के संकेत अच्छे नहीं थे। पहले बेस 17177-132 के नीचे शॉर्ट करें। निफ्टी 17051-16985 तक फिसले और निफ्टी दूसरे बेस के ऊपर टिका तो पुलबैक संभव है। अगर दूसरा बेस टूटा तो गिरावट और गहराएगी। 17200-210 के ऊपर ही मजबूती के संकेत मिलेंगे।
वहीं, NIFTY BANK के लिए पहला रजिस्टेंस 36429-36610 पर और दूसरा रजिस्टेंस 36840-36966 पर दिख रहा है। इसके लिए पहला बेस 35890-35710 पर और दूसरा बेस 35470-35330 पर दिख रहा है। क्रूड में तेजी से बैंक दबाव में रहते हैं। 36200 के ऊपर निकलने पर मजबूती रहेगी। 36200 के नीचे बिकवाली करने वाले हावी रहेंगे। पहला बेस टूटा तो 35470-35330 भी संभव है। 35500 के नीचे गया तो 35000 भी मुमकिन है।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17,149 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 17,053 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17,392 फिर 17,539 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
Nifty Bank
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 35,866 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 35,584 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 36,628 फिर 37,109 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
कॉल ऑप्शन डेटा
18000 की स्ट्राइक पर 37 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो मार्च सीरीज में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। इसके बाद 17500 पर सबसे ज्यादा 22.01 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 17300 की स्ट्राइक पर 15.57 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट है।
18,000 की स्ट्राइक पर काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 6.65 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 17700 पर भी 3.87 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं।
17,000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 17,200 और फिर 17,100 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग रही।
पुट ऑप्शन डेटा
16,000 की स्ट्राइक पर 50.56 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो मार्च सीरीज में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। इसके बाद 17,000 पर सबसे ज्यादा 38.76 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 16,500 की स्ट्राइक पर 37.55 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट है।
17300 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 3.34 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 16,000 पर भी 3.17 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं। जबकि 16,200 पर 2.54 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े हैं।
17,400 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 17800 और फिर 18000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग रही।
हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर
इनमें एचडीएफसी बैंक, गोदरेज सीपी, कोरोमंडल, मैरिको और पावर ग्रिड के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।
FII और DII आंकड़े
23 मार्च को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 481.33 करोड़ रुपए की खरीदारी की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 294.23 करोड़ रुपए की बिकवाली की।
NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर
24 मार्च को NSE पर 6 स्टॉक F&O बैन में हैं। इनमें Balrampur Chini Mills, Delta Corp, GNFC, Indiabulls Housing Finance, SAIL और Sun TV Network के नाम शामिल हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।
41 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में 41 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें एलएंडटी एफएच, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, ओबेराय रियल्टी, सिनजिन, नाम-इंडिया के नाम शामिल हैं।
51 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 51 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें जीएनएफसी, फाइजर, कोरोमंडल, परसिस्टेंट के नाम शामिल हैं।
56 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 56 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें फिन निफ्टी, एचओएनओयूटी, कोटक बैंक, सन फार्मा के नाम शामिल हैं।
54 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 54 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें अल्केम, डेल्टाकॉर्प, बलरामपुर चीनी, डॉ रेड्डीज और टेक महिंद्रा के नाम शामिल हैं।