Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
Trade setup: बीएसई सेंसेक्स कल 99 अंक चढ़कर 62725 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 38 अंक बढ़कर 18602 पर बंद हुआ था। दैनिक चार्ट पर इसने डेजी की तरह का कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था। ब्रॉडर मार्केट ने भी कल अच्छी वापसी की और पॉजिटिव ब्रेड्थ के साथ बेंचमार्क से बेहतर प्रदर्शन किया। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में क्रमश: 0.55 फीसदी और 0.87 फीसदी की तेजी रही
Trade setup: 12 जून को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 626.62 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1793.85 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
Trade setup: सोमवार 12 जून को रेंजबाउंड कारोबारी सत्र के बीच दो दिनों के करेक्शन के बाद बाजार में फिर से तेजी आती दिखी। कारोबार के अंत में बाजार हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ। इस बीच अच्छी खबर ये है कि मई में खुदरा महंगाई 4.25 प्रतिशत तक गिर गई। ये 25 महीनों में खुदरा महंगाई का सबसे निचला स्तर है। बता दें की अप्रैल में खुदरा महंगाई 4.7 फीसदी पर थी। बीएसई सेंसेक्स कल 99 अंक चढ़कर 62725 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 38 अंक बढ़कर 18602 पर बंद हुआ था। दैनिक चार्ट पर इसने डेजी की तरह का कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था।
ब्रॉडर मार्केट ने भी कल अच्छी वापसी की और पॉजिटिव ब्रेड्थ के साथ बेंचमार्क से बेहतर प्रदर्शन किया। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में क्रमश: 0.55 फीसदी और 0.87 फीसदी की तेजी रही।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट नागराज शेट्टी का कहना है कि यह पैटर्न स्विंग हाई से शुरू हुई मामूली कमजोरी के कुछ सत्रों थमे रहने का संकेत देता है। उनका मानना है कि डेली 10-डे और 20-डे ईएमए (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) जैसे तत्काल सपोर्ट पिछले दो महीनों से निफ्टी के लिए बेस प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि निफ्टी का समग्र चार्ट पैटर्न आने वाले सत्र में तेजी की संभावना का संकेत देता है। निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 18500 के स्तर पर है और अहम ओवरहेड रजिस्टेंस 18800 के स्तर पर दिख रहा है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 18570 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 18553 और 18524 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 18626 फिर 18644 और 18672 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 43885 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 43826 और 43730 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 44077 फिर 44136 और 44232 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
कॉल ऑप्शन डेटा
साप्ताहिक आधार पर 18700 की स्ट्राइक पर 1.42 करोड़ का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 18900 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 7.85 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 18700 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।
पुट ऑप्शन डेटा
18600 की स्ट्राइक पर 94.35 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 18600 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 37.6 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 18700 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।
हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर
इनमें टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, एचडीएफसी, नवीन फ्लोरीन इंटरनेशनल, कोरोमंडल इंटरनेशनल और डालमिया भारत के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।
80 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर कल के कारोबार में 80 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें मणप्पुरम फाइनेंस, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, इप्का लेबोरेटरीज, डेल्टा कॉर्प और बीपीसीएल के नाम शामिल हैं।
12 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 12 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें लार्सन एंड टुब्रो, आईटीसी, मारुति सुजुकी इंडिया, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और अरबिंदो फार्मा के नाम शामिल हैं।
27 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 27 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें नवीन फ्लोरीन इंटरनेशनल, एसआरएफ, विप्रो, आरती इंडस्ट्रीज और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के नाम शामिल हैं।
68 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 68 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें इंडियन एनर्जी एक्सचेंज, कॉफोर्ज, इंडिया सीमेंट्स, हीरो मोटोकॉर्प और इंफोसिस के नाम शामिल हैं।
FII और DII आंकड़े
12 जून को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 626.62 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1793.85 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर
13 जून को NSE पर 4 स्टॉक डेल्टा कॉर्प, इंडियन एनर्जी एक्सचेंज, इंडिया सीमेंट्स और इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।