Nifty Trade setup for September 3 : निफ्टी फॉलोअप खरीद को बनाए रखने और बोलिंगर बैंड की मिड रेखा से ऊपर बने रहने में विफल रहा, और 2 सितंबर को दिन के उच्चतम स्तर से 176 अंक गिरकर 0.2 फीसदी नीचे बंद हुआ। हालांकि पिछले दिन की तेजी के बाद रुझान में मामूली सुधार दिखा, लेकिन जब तक कि इंडेक्स सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर नहीं चढ़ जाता इसमें रेंजबाउंड ट्रेडिंग जारी रहने की उम्मीद है। बाजार जानकारों की राय है कि बेंचमार्क निफ्टी के लिए 24,700-24,800 पर तत्काल रेजिस्टेंस होने की उम्मीद है,जिसके बाद 25,000 पर अगला बड़ा रेजिस्टेंस होगा। वहीं, नीचे की तरफ इसके लिए 24,400 पर तत्काल सपोर्ट की उम्मीद है। इसके बाद 24,300-24,250 पर अगले बड़े सपोर्ट होंगे।
