Trade setup for today : वोलैटिलिटी बढ़ने की संभावना, 23000 से नीचे जाने पर निफ्टी में 22800-22600 की ओर गिरावट मुमकिन
Trade setup for today : बाजार में वीकली एफएंडओ एक्सपायरी और अगले हफ्ते केंद्रीय बजट के करीब पहुंचने पर वोलैटिलिटी बढ़ने की संभावना है। कुल मिलाकर, ट्रेंड निगेटिव बना हुआ है। बाजार में कंसोलीडेशन की उम्मीद है
MoneyControl News
अपडेटेड Jan 27, 2025 पर 8:51 AM
Nifty Downtrend : निफ्टी पुट-कॉल अनुपात जो बाजार के मूड को दर्शाता है, 24 जनवरी को गिरकर 0.84 पर आ गया,जबकि पिछले सत्र में यह 0.95 के स्तर पर था
Nifty Trade setup : बेंचमार्क निफ्टी 50 इंडेक्स 24 जनवरी को समाप्त होने वाले हफ्ते में 23,000-23,400 की रेंज में घूमता रहा। शुक्रवार को वीकली बेसिस पर 0.50 फीसदी की गिरावट देखने को मिली जिसमें बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न का बनता नजर आया। बाजार में वीकली एफएंडओ एक्सपायरी और अगले हफ्ते केंद्रीय बजट के करीब पहुंचने पर वोलैटिलिटी बढ़ने की संभावना है। कुल मिलाकर, ट्रेंड निगेटिव बना हुआ है। बाजार में कंसोलीडेशन की उम्मीद है, और अगर इंडेक्स रेंज की निचली सीमा को तोड़ता है तो 22,800-22,600 की ओर गिरावट संभव हो सकती है। हालांकि,जानकारों का कहना है कि 23,400 से ऊपर एक निर्णायक ब्रेकआउट इंडेक्स को 23,600-24,000 की ओर ले जा सकता है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल (अहम लेवल 23,092)
पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 23,050, 22,979 और 22,866
पिवट प्वांइट पर आधारित रेजिस्टेंस : 23,277, 23,347 और 23,460
बैंक निफ्टी (अहम स्तर 48,368)
पिवट पॉइंट्स पर आधारित रेजिस्टेंस: 48,727, 48,882, और 49,132
पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट: 48,226, 48,071, और 47,821
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रेजिस्टेंस: 49,453, 50,431
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट: 47,878, 46,078
निफ्टी कॉल ऑप्शन डेट
वीकली बेसिस पर 24,000 की स्ट्राइक पर 1.21 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
22,000 की स्ट्राइक पर 93.17 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
बैंक निफ्टी में 50,000 की स्ट्राइक पर 25.07 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
47,500 की स्ट्राइक पर 18.33 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
बाजार की वोलैटिलिटी मापने पर इंडेक्स इंडिया VIX पिछले कारोबारी दिन हायर जोन में रहा। यह 0.3 प्रतिशत बढ़कर 16.75 के स्तर पर पहुंच गया। यह बाजार के केंद्रीय बजट के करीब पहुंचने के साथ ही तेजड़ियों के अधिक सतर्क बने रहने का संकेत है।
पुट कॉल रेशियो
निफ्टी पुट-कॉल अनुपात जो बाजार के मूड को दर्शाता है, 24 जनवरी को गिरकर 0.84 पर आ गया,जबकि पिछले सत्र में यह 0.95 के स्तर पर था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल, बंधन बैंक, कैन फिन होम्स, डिक्सन टेक्नोलॉजीज, इंडियामार्ट इंटरमेश, एलएंडटी फाइनेंस, मणप्पुरम फाइनेंस, महानगर गैस, पंजाब नेशनल बैंक
एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।