Trade setup for Wednesday: ओपनिंग बेल से पहले इन आंकड़ों पर नजर डालना जरूरी

शेयर बाजार ने 22 अक्टूबर को गोता लगाया और यह तमाम अहम सपोर्ट लेवल को तोड़ते हुए 10 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी 50 1.25 पर्सेंट गिरकर 24,472 पर पहुंच गया यानी यह 24,700 और 24,550 के अहम सपोर्ट लेवल से नीचे चला गया। अब तात्कालिक सपोर्ट लेवल 24,400 पर है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस लेवल से नीचे जाने पर इंडेक्स करेक्शन के साथ 24,000-23,900 जोन में पहुंच सकता है। हालांकि, ऊपर की तरफ तात्कालिक रेजिस्टेंस 24,700 के लेवल पर हो सकता है

अपडेटेड Oct 22, 2024 पर 11:41 PM
शेयर बाजार ने 22 अक्टूबर को गोता लगाया और यह तमाम अहम सपोर्ट लेवल को तोड़ते हुए 10 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गया।

शेयर बाजार ने 22 अक्टूबर को गोता लगाया और यह तमाम अहम सपोर्ट लेवल को तोड़ते हुए 10 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी 50 1.25 पर्सेंट गिरकर 24,472 पर पहुंच गया यानी यह 24,700 और 24,550 के अहम सपोर्ट लेवल से नीचे चला गया। अब तात्कालिक सपोर्ट लेवल 24,400 पर है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस लेवल से नीचे जाने पर इंडेक्स करेक्शन के साथ 24,000-23,900 जोन में पहुंच सकता है। हालांकि, ऊपर की तरफ तात्कालिक रेजिस्टेंस 24,700 के लेवल पर हो सकता है।

1) निफ्टी 50 के लिए अहम लेवल

पिवट प्वाइंट्स पर आधारित रेजिस्टेंस: 24,767, 24,870 और 25,036

पिवट प्वाइंट्स पर आधारित सपोर्ट: 24,433, 24,330 और 24,164


स्पेशल फॉर्मेशन: निफ्टी 50 ने डेली टाइमफ्रेम पर लॉन्ग बेयरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बना रखा है और यह 4 जून के बाद पहली बार 100 दिनों के EMA (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) से नीचे पहुंच चुका है।

2) बैंक निफ्टी के लिए अहम लेवल

पिवट प्वाइंट्स पर आधारित रेजिस्टेंस: 51,976, 52,231 और 52,642

पिवट प्वाइंट्स पर आधारित सपोर्ट: 51,153, 50,899 और 50,487

स्पेशल फॉर्मेशन: बैंक निफ्टी ने लोअर हाई-लो फॉर्मेशन के साथ डेली टाइमफ्रेम पर लॉन्ग बेयरिश कैंडर रिकॉर्ड किया है, जो 20 दिनों के SMA और 50 दिनों के EMA से नीचे कारोबार कर रहा है।

3) निफ्टी कॉल ऑप्शंस डेटा

वीकली ऑप्शंस डेटा के मुताबिक, मैक्सिम ओपन इंटरेस्ट रेट 94.73 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ 25,000 स्ट्राइक है। यह लेवल निफ्टी के लिए शॉर्ट टर्म में अहम रेजिस्टेंस लेवल के तौर पर काम कर सकता है। इसके बाद यह आंकड़ा 26,000 स्ट्राइक (72.83 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ), 25,200 स्ट्राइक (65.64 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स) और 24,800 स्ट्राइक (62.23 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स) है।

4) निफ्टी पुट ऑप्शंस डेटा

पुट साइड की बात करें, तो मैक्सिम ओपन इंटरेस्ट 57.51 लाख कॉन्ट्र्रैक्ट्स के साथ 24,000 स्ट्राइक पर देखा गया, जो निफ्टी के लिए अहम सपोर्ट लेवल के तौर पर काम कर सकता है। इसके बाद यह लेवल 23,000 स्ट्राइक (39.56 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ) और 23,500 स्ट्राइक (37.21 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ) है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दी गई सलाह निवेशकों की निजी राय होती है। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए जिम्मेदार नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि निवेश से जुड़ा कोई फैसला लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।