Trade Spotlight: ग्लेनमार्क फार्मा, पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस और त्रिवेणी इंजीनियरिंग में अब क्या करें?

27 मार्च को ग्लेनमार्क फार्मा, पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस और त्रिवेणी इंजीनियरिंग में जोरदार एक्शन देखने को मिला था। ग्लेनमार्क फार्मा 3 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ 439 रुपए पर बंद हुआ था। वहीं, पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस और और त्रिवेणी इंजीनियरिंग की चाल निगेटिव रही थी। कल के कारोबार में पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस 5.7 फीसदी की गिरावट के साथ 468 रुपए पर बंद हुआ था। वहीं, त्रिवेणी इंजीनियरिंग करीब 5 फीसदी फिसलकर 253 रुपए पर बंद हुआ था

अपडेटेड Mar 28, 2023 पर 12:42 PM
त्रिवेणी इंजीनियरिंग ने हाल ही में 263 रुपए पर स्थित अपना अहम सपोर्ट तोड़ दिया है। ये स्टॉक में निगेटिव सेंटीमेंट कायम रहने को संकेत है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Trade Spotlight: सोमवार को बाजार पूरे दिन एक दायरे में घूमता दिखा। हालांकि कल इसमें 2 दिनों की लगातार गिरावट के बाद एक रिवाउंड देखने को मिला और ये हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहा। किल मिलाकर देखें तो सोमवार को भी निफ्टी शुक्रवार के रेंज में ही कारोबार करता रहा और अंत में इसने डेली टाइम फ्रेम पर एक डोजी पैटर्न बनाया। ये पैटर्न तब बनता है जब क्लोजिंग और ओपनिंग लेवल लगभग समान होते हैं। डोजी पैटर्न बाजार की दिशा साफ न होने का संकेत होता है। पिछले कुछ कारोबारी दिनों के पैटर्न पर नजर डालें तो पता चलता है कि निफ्टी के लिए 16900 पर सपोर्ट दिख रहा है। वहीं, ऊपर की तरफ इसके लिए 17100-17150 पर रजिस्टेंस दिख रहा है।

    कल के कारोबार में निफ्टी-50 इंडेक्स 41 अंकों की बढ़त के साथ 16986 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, सेंसेक्स 130 अंकों की बढ़त लेकर 57654 के स्तर पर बंद हुआ था। कल के कारोबार में मिड और स्मॉल कैप शेयर अंडरपरफॉर्म करते दिखे थे। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.5 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 1.6 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ था। कल के कारोबार में NSE पर हर एक बढ़ने वाले शेयर पर 4 गिरने वाले शेयर देखने को मिले थे। वहीं, अधिकांश सेक्टोरल इंडेक्स सपाट बंद हुए थे।

    कल के कारोबार में ग्लेनमार्क फार्मा, पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस और त्रिवेणी इंजीनियरिंग में जोरदार एक्शन देखने को मिला था। ग्लेनमार्क फार्मा 3 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ 439 रुपए पर बंद हुआ था। वहीं, पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस और और त्रिवेणी इंजीनियरिंग की चाल निगेटिव रही थी। कल के कारोबार में पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस 5.7 फीसदी की गिरावट के साथ 468 रुपए पर बंद हुआ था। वहीं, त्रिवेणी इंजीनियरिंग करीब 5 फीसदी फिसलकर 253 रुपए पर बंद हुआ था।


    आइए जानते हैं कि अब इन शेयरों पर क्या है जीईपीएल कैपिटल के विज्ञान सावंत की ट्रेडिंग रणनीति

    Glenmark Pharma:विज्ञान सावंत का कहना है कि 50 और 200-day EMA के बीच स्टॉक में गोल्डन क्रॉस देखने को मिल रहा है। ये इसमें तेजी की शुरुआत का संकेत है। ऐसे में जिनके पास ये स्टॉक है वे इसमें 486 रुपए के लक्ष्य के लिए बने रहें। क्लोजिंग बेसिस पर 410 रुपए पर स्टॉपलॉस जरूर लगाएं।

    Triveni Engineering and Industries:त्रिवेणी इंजीनियरिंग ने हाल ही में 263 रुपए पर स्थित अपना अहम सपोर्ट तोड़ दिया है। ये स्टॉक में निगेटिव सेंटीमेंट कायम रहने को संकेत है। अभी इस स्टॉक में और कमजोरी देखने को मिल सकती है। ऐसे में ट्रेडर्स को इस स्टॉक से निकल जाने की सलाह होगी।

    Hot Stocks: शॉर्ट टर्म में हासिल करना चाहते हैं 11% तक रिटर्न तो इन स्टॉक्स पर लगाएं दांव

    PNB Housing Finance: 13 मार्च, 2023 को, पीएनबी हाउसिंग के वीकली चार्ट में एक शूटिंग स्टार कैंडल पैटर्न ब्रेकडाउन देखने को मिला था। ये स्टॉक में मंदी के सेंटीमेंट का परिचायक है। इसके अलावा ये स्टॉक 200-डे ईएमए के नीचे टूट गया है। ये नई गिरावट की ओर संकेत करता है। ऐसे में ट्रेडर्स को इस स्टॉक से निकल जाने की सलाह होगी।

     

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।