Get App

Trade Spotlight: ग्लेनमार्क फार्मा, पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस और त्रिवेणी इंजीनियरिंग में अब क्या करें?

27 मार्च को ग्लेनमार्क फार्मा, पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस और त्रिवेणी इंजीनियरिंग में जोरदार एक्शन देखने को मिला था। ग्लेनमार्क फार्मा 3 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ 439 रुपए पर बंद हुआ था। वहीं, पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस और और त्रिवेणी इंजीनियरिंग की चाल निगेटिव रही थी। कल के कारोबार में पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस 5.7 फीसदी की गिरावट के साथ 468 रुपए पर बंद हुआ था। वहीं, त्रिवेणी इंजीनियरिंग करीब 5 फीसदी फिसलकर 253 रुपए पर बंद हुआ था

Sunil Matkarअपडेटेड Mar 28, 2023 पर 12:42 PM
Trade Spotlight: ग्लेनमार्क फार्मा, पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस और त्रिवेणी इंजीनियरिंग में अब क्या करें?
त्रिवेणी इंजीनियरिंग ने हाल ही में 263 रुपए पर स्थित अपना अहम सपोर्ट तोड़ दिया है। ये स्टॉक में निगेटिव सेंटीमेंट कायम रहने को संकेत है

Trade Spotlight: सोमवार को बाजार पूरे दिन एक दायरे में घूमता दिखा। हालांकि कल इसमें 2 दिनों की लगातार गिरावट के बाद एक रिवाउंड देखने को मिला और ये हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहा। किल मिलाकर देखें तो सोमवार को भी निफ्टी शुक्रवार के रेंज में ही कारोबार करता रहा और अंत में इसने डेली टाइम फ्रेम पर एक डोजी पैटर्न बनाया। ये पैटर्न तब बनता है जब क्लोजिंग और ओपनिंग लेवल लगभग समान होते हैं। डोजी पैटर्न बाजार की दिशा साफ न होने का संकेत होता है। पिछले कुछ कारोबारी दिनों के पैटर्न पर नजर डालें तो पता चलता है कि निफ्टी के लिए 16900 पर सपोर्ट दिख रहा है। वहीं, ऊपर की तरफ इसके लिए 17100-17150 पर रजिस्टेंस दिख रहा है।

कल के कारोबार में निफ्टी-50 इंडेक्स 41 अंकों की बढ़त के साथ 16986 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, सेंसेक्स 130 अंकों की बढ़त लेकर 57654 के स्तर पर बंद हुआ था। कल के कारोबार में मिड और स्मॉल कैप शेयर अंडरपरफॉर्म करते दिखे थे। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.5 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 1.6 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ था। कल के कारोबार में NSE पर हर एक बढ़ने वाले शेयर पर 4 गिरने वाले शेयर देखने को मिले थे। वहीं, अधिकांश सेक्टोरल इंडेक्स सपाट बंद हुए थे।

कल के कारोबार में ग्लेनमार्क फार्मा, पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस और त्रिवेणी इंजीनियरिंग में जोरदार एक्शन देखने को मिला था। ग्लेनमार्क फार्मा 3 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ 439 रुपए पर बंद हुआ था। वहीं, पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस और और त्रिवेणी इंजीनियरिंग की चाल निगेटिव रही थी। कल के कारोबार में पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस 5.7 फीसदी की गिरावट के साथ 468 रुपए पर बंद हुआ था। वहीं, त्रिवेणी इंजीनियरिंग करीब 5 फीसदी फिसलकर 253 रुपए पर बंद हुआ था।

आइए जानते हैं कि अब इन शेयरों पर क्या है जीईपीएल कैपिटल के विज्ञान सावंत की ट्रेडिंग रणनीति

सब समाचार

+ और भी पढ़ें