Trade Spotlight : 14 अगस्त के कारोबारी सत्र के पहले आधे हिस्से में छह हफ्तों के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद, बाजार ने 50-डे ईएमए (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) पर सपोर्ट लेकर कारोबारी सत्र के दूसरे हिस्से में अपने सभी नुकसान की भरपाई कर ली। कारोबार के अंत में ये मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। बाजार जानकारों का कहना कि पिछले दिन का निचला स्तर आगे की गिरावट के लिए अहम भूमिका निभा सकता है। इसका मतलब है कि अगर पिछले कारोबारी दिन का ये निचला स्तर भी टूट जाता है तो फिर और गिरावट आ सकती है। वहीं, अगर निफ्टी 19550-19600 के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहता है तो फिर इसमें और गिरावट आ सकती है।
पिछले कारोबारी दिन निफ्टी 50 इंडेक्स 6 अंक बढ़कर 19435 पर और बीएसई सेंसेक्स 79 अंक बढ़कर 65402 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्सों ने 0.2 फीसदी और 0.7 फीसदी की गिरावट के साथ बेंचमार्क से कमजोर प्रदर्शन किया।
कारोबारी सत्र के दूसरे भाग में रिकवरी के कारण बैंक निफ्टी 44000 अंक के ऊपर वापस जाने में कामयाब रहा था और 100 अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ 44091 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी आईटी ने एक दिन के करेक्शन के बाद वापसी की और 210 अंक उछलकर 31029 पर पहुंच गया। इसने डेली चार्ट पर बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया।
पिछले कारोबारी दिन कोचीन शिपयार्ड, जिंदल वर्ल्डवाइड और एनएमडीसी में जोरदार एक्शन देखने को मिला था। कोचीन शिपयार्ड में 25 जुलाई और 11 अगस्त के उच्च स्तर से सटे डाउनवर्ड रजिस्टेंस ट्रेंडलाइन का ब्रेकआउट देखने को मिला और ये स्टॉक 6.5 फीसदी बढ़कर 687.90 रुपये पर बंद हुआ है। स्टॉक ने मजबूत वॉल्यूम के साथ डेली स्केल पर मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है।
जिंदल वर्ल्डवाइड में 4 जनवरी और 1 अगस्त के हाई से सटे डाउनवर्ड रजिस्टेंस ट्रेंडलाइन से एक अच्छा ब्रेकआउट देखने को मिला है। स्टॉक में लगातार तीन सत्रों से मजबूत वॉल्यूम के साथ तेजी देखने को मिली। 14 अगस्त को ये स्टॉक 4.88 फीसदी उछलकर 412.25 रुपये पर पहुंच गया और डेली स्केस पर इसने एक लॉन्ग बुलिश पैटर्न बनाया।
एनएमडीसी ने भी 13 जनवरी और 1 अगस्त के हाई से जुड़ी डाउनवर्ड रजिस्टेंस ट्रेंडलाइन को तोड़ दिया और 4 फीसदी से ज्यादा की बढ़त हासिल करते हुए 118.70 रुपये पर बंद हुआ। स्टॉक में डेली स्केल पर भारी वॉल्यूम के साथ लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनता दिखा।
आइए देखते हैं अब इन स्टॉक्स पर क्या है वेव्स स्ट्रैटेजी एडवाइजर्स के आशीष क्याल की क्या है ट्रेडिंग रणनीति
Cochin Shipyard : इस स्टॉक में तेजी के संकेत कायम है। अगर ये स्टॉक 692 रुपए के ऊपर बंद होने में कामयाब रहता है तो फिर इसमें और तेजी आ सकती है। स्टॉक के लिए 621 रुपए पर अच्छा सपोर्ट दिख रहा है। अगर ये स्टॉक 692 रुपए के ऊपर जाता है तो फिर इसमें शॉर्ट टर्म में 760 रुपए का स्तर देखने को मिल सकता है।
NMDC : एनएमडीसी में पॉजिटिव संकेत कामय हैं। अगर स्टॉक में 115 रुपए की तरफ कोई गिरावट आती है तो फिर इसमें खरीदारी की सलाह होगी। जब तक ये स्टॉक 110 रुपए के स्तर को बनाए रखता है तब तक इसमें शॉर्ट टर्म में 123 रुपए तक जाने की संभावना बनी हुई है।
Jindal Worldwide : इस स्टॉक में भी पॉजिटिव ट्रेंड कायम है। 400-405 रुपए की तरफ आने वाली किसी गिरावट को खरीदारी के मौके के तौर पर इस्तेमाल करें। स्टॉक में शॉर्ट टर्म में 460 रुपए का स्तर देखने को मिल सकता है। नीचे की तरफ 390 रुपए पर अच्छा सपोर्ट है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।