20 अप्रैल को भी बाजार की दिशा साफ नहीं रही। हालांकि कल के कारोबार में लगातार तीन दिनों की गिरावट थमती दिखी थी। जिसके चलत सेंसेक्स-निफ्टी वीकली एक्सपायरी वाले दिन हल्की बढ़त के साथ बंद हुए थे। निफ्टी कल के कारोबार में भी 17600 के स्तर को डिफेंड करने में कामयाब रहा था। ये इसका 200-डे मूविंग एवरेज भी है। निफ्टी कल 6 अकों की मामूली बढ़त के साथ 17624.50 के स्तर पर बंद हुआ था। हालांकि पिछ्ले कारोबारी दिन की तुलना में ट्रेडिंग वॉल्यूम में थोड़ी गिरावट देखने को मिली थी। निफ्टी ने डेली टाइम फ्रेम पर डोजी जैसा कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था जो तेजड़ियों और मंदड़ियों के बीच रस्साकशी का संकेत देता है।
कल के कारोबार में सेंसेक्स 64.5 अंकों की बढ़त के साथ 59632 के स्तर पर बंद हुआ था। कल के कारोबार में छोटे-मझोले शेयरों की चाल भी दिग्गजों की तरह ही रही थी। निफ्टी के मिड और स्मॉलकैप इंडेक्स पॉजिटिव रुझान के साथ सपाट बंद हुए थे। बैंक निफ्टी ने ब्रॉडर मार्केट की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया था। बैंक निफ्टी 115 अंकों की बढ़त के साथ 42270 के स्तर पर बंद हुआ था।
इंडिगो पेंट्स, कमिंस इंडिया और जेएसडब्ल्यू एनर्जी में कल जोरदार एक्शन देखने को मिला था। कमिंस इंडिया करीब फीसदी की बढ़त के साथ 1560 रुपए पर बंद हुआ था। वहीं, जेएसडब्ल्यू एनर्जी 4.6 फीसदी की बढ़त के साथ 259.5 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था। इसी तरह इंडिगो पेंट्स भी 6 फीसदी की बढ़त के साथ 1,136 रुपए पर बंद हुआ था।
Cummins India:पिछले कुछ हफ्तों से इस स्टॉक में गिरावट देखने को मिल रही है। वर्तमान में ये स्टॉक ओवरसोल्ड जोन में है। अब इसमें इसके डिमांड जोन से वापसी होती दिख रही है। चार्ट फॉर्मेशन की बनावट और तकनीकी इंडीकेटर आरएसआई (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) संकेत दे रहा है कि वर्तमान वर्तमान स्तरों से स्टॉक में तेजी आने के संकेत दे रहे हैं। नियर टर्म में स्टॉक के लिए 1500 रुपए पर सपोर्ट दिख रहा है। अगर ये सपोर्ट बना रहता है तो फिर ये शेयर शॉर्ट टर्म में 1670 रुपए का स्तर छूता दिख सकता है।
Indigo Paints: इस काउंटर में ऊपरी स्तरों से काफी करेक्शन आ चुका है। अब इसकी गिरावट थम गई है। डेली और वीकली चार्ट पर काउंटर ने अच्छे वॉल्यूम के साथ राउंडिंग बॉटम चार्ट फॉर्मेशन बनाया है। स्टॉक ने अपने सपोर्ट जोन से तेजी पकड़ी है। स्टॉक में आगे और तेजी आ सकती है। ट्रेडर्स के लिए 1100 रुपए के स्तर पर सपोर्ट दिख रहा है। अगर ये सपोर्ट बना रहता है तो ये बढ़त 1220 रुपए तक जा सकती है।
JSW Energy:इस स्टॉक में भी बुलिश मोमेंटम कायम है। पोजीशनल ट्रेडरों के लिए 250 रुपए का स्तर ट्रेंड डिसाइडर लेवल है। अगर स्टॉक इस लेवल के ऊपर बना रहता तो फिर इसमें 280 रुपए का स्तर भी देखने को मिल सकता है। वहीं, अगर ये स्टॉक 250 रुपए के नीचे फिसलता है तो फिर लॉन्ग पोजीशन काट लेने की सलाह होगी।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।