20 अप्रैल को भी बाजार की दिशा साफ नहीं रही। हालांकि कल के कारोबार में लगातार तीन दिनों की गिरावट थमती दिखी थी। जिसके चलत सेंसेक्स-निफ्टी वीकली एक्सपायरी वाले दिन हल्की बढ़त के साथ बंद हुए थे। निफ्टी कल के कारोबार में भी 17600 के स्तर को डिफेंड करने में कामयाब रहा था। ये इसका 200-डे मूविंग एवरेज भी है। निफ्टी कल 6 अकों की मामूली बढ़त के साथ 17624.50 के स्तर पर बंद हुआ था। हालांकि पिछ्ले कारोबारी दिन की तुलना में ट्रेडिंग वॉल्यूम में थोड़ी गिरावट देखने को मिली थी। निफ्टी ने डेली टाइम फ्रेम पर डोजी जैसा कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था जो तेजड़ियों और मंदड़ियों के बीच रस्साकशी का संकेत देता है।
