Trade Spotlight : आने वाले कारोबारी सत्रों में बाजार एक दायरे में घूमता दिख सकता है। निफ्टी के लिए 21,600 पर तत्काल सपोर्ट और 21,500 पर बड़ा सपोर्ट है। ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 21,800-21,850 पर रजिस्टेंस दिख रहा है। बाजार जानकारों का कहना है कि इस दायरे के किसी भी तरफ टूटने से ही बाजार की दिशा साफ होगी। 13 फरवरी को निफ्टी 127 अंक बढ़कर 21,743 पर पहुंच गया और डेली टाइम फ्रेम पर लोअर शैडो के साथ एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। निफ्टी ने क्लोजिंग बेसिस पर अपवर्ड स्लोपिंग सपोर्ट ट्रेंडलाइन पर सपोर्ट लिया है। बीएसई सेंसेक्स 483 अंक बढ़कर 71,555 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 मामूली बढ़त पर बंद हुए।