शुक्रवार को आखिरी कारोबारी घंटों में आई खरीदारी के दम पर मार्केट में तेजी आती दिखी थी। बाजार शुक्रवार को करीब 0.60 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था। पिछले कारोबारी दिन यानी 17 मार्च को बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, टेक्नोलॉजी और मेटल शेयरों में खरीदारी देखने को मिली थी। टेक्निकल नजरिए से देखें तो निफ्टी गुरुवार को निफ्टी 16850 का 5 महीनों से ज्यादा का निचला स्तर हिट करने के बाद शुक्रवार को 17,000 का मनोवैज्ञानिक स्तर हासिल करने में कामयाब रहा था। 16850 का स्तर अब निफ्टी के लिए अहम सपोर्ट का काम कर सकता है। वहीं, ऊपर की तरफ इसके लिए 17,450 पर रजिस्टेंस दिख रहा है।
आज को कारोबार की बात करें तो बैंकिंग संकट के बीच निफ्टी करीब 250 अंकों की कमजोरी को साथ कारोबार कर रहा है। ग्लोबल बैंकिंग संकट की चिंता बाजार पर हावी हो गई है। निफ्टी 16900 के नीचे फिसल गया है। RIL,इंफोसिस, HDFC बैंक और TCS ने सबसे ज्यादा दबाव बनाया है। अगल-अलग सेक्टरों पर नजर डालें तो मेटल और पीएसयू बैंक में 2 फीसदी की गिरावट आई है। जबकि आईटी, ऑटो, बैंक, पावर और रियल्टी में 1 फीसदी की गिरावट आई है।
पिछले कारोबारी दिन केपीआईटी टेक्नोलॉजीज, जेबीएम ऑटो और कल्याण ज्वेलर्स में जोरदार एक्शन देखने को मिला था। केपीआईटी टेक्नोलॉजीज 6.6 फीसदी की तेजी के साथ 869 को स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, जेबीएम ऑटो 9 फीसदी की बढ़त के साथ 627 रुपए पर बंद हुआ था। जबकि कल्याण ज्वेलर्स करीब 10 फीसदी की बढ़त के साथ 119.5 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था।
आइए देखते हैं अब इन शेयरों पर क्या है ChartAnalytics.co.in की फोरम छेड़ा की ट्रेडिंग रणनीति
KPIT Technologies:वर्तमान में ये स्टॉक पिछले हाई के करीब दिख रहा है। इस स्टॉक में यहां से आने वाला कोई ब्रेक आउट इसको 4 फीसदी और ऊपर ले जा सकता है। अगर ये स्टॉक 875 रुपए के स्तर पर स्थित रजिस्टेंस को पार करने में कामयाब रहता है तो फिर इसमें खरीदारी को अच्छे मौके होंगे। इस खरीदा के लिए 840 रुपए का स्टॉपलॉस जरूर लगाएं।
JBM Auto:इस स्टॉक में 595-600 रुपए के आसपास खरीदारी की सलाह होगी। इसके लिए 550 पर स्टॉपलॉस लगाएं और 690 रुपए का लक्ष्य रखें।
Kalyan Jewellers India:अगर ये स्टॉक 122 रुपए के ऊपर बंद होता है तो फिर इसमें नई खरीदारी के मौके होंगे। स्टॉक में यहां से 6.5 फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है। वहीं अगर ये शेयर 112 रुपए के नीचे जाता है तो स्टॉक से निकल जाने की सलाह होगी।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।