Get App

Trade Spotlight: केपीआईटी टेक्नोलॉजीज, जेबीएम ऑटो और कल्याण ज्वेलर्स में अब क्या करें?

पिछले कारोबारी दिन केपीआईटी टेक्नोलॉजीज, जेबीएम ऑटो और कल्याण ज्वेलर्स में जोरदार एक्शन देखने को मिला था। केपीआईटी टेक्नोलॉजीज 6.6 फीसदी की तेजी के साथ 869 को स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, जेबीएम ऑटो 9 फीसदी की बढ़त के साथ 627 रुपए पर बंद हुआ था। जबकि कल्याण ज्वेलर्स करीब 10 फीसदी की बढ़त के साथ 119.5 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था

Sunil Matkarअपडेटेड Mar 20, 2023 पर 2:50 PM
Trade Spotlight: केपीआईटी टेक्नोलॉजीज, जेबीएम ऑटो और कल्याण ज्वेलर्स में अब क्या करें?
केपीआईटी टेक्नोलॉजीज 6.6 फीसदी की तेजी के साथ 869 को स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, जेबीएम ऑटो 9 फीसदी की बढ़त के साथ 627 रुपए पर बंद हुआ था

शुक्रवार को आखिरी कारोबारी घंटों में आई खरीदारी के दम पर मार्केट में तेजी आती दिखी थी। बाजार शुक्रवार को करीब 0.60 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था। पिछले कारोबारी दिन यानी 17 मार्च को बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, टेक्नोलॉजी और मेटल शेयरों में खरीदारी देखने को मिली थी। टेक्निकल नजरिए से देखें तो निफ्टी गुरुवार को निफ्टी 16850 का 5 महीनों से ज्यादा का निचला स्तर हिट करने के बाद शुक्रवार को 17,000 का मनोवैज्ञानिक स्तर हासिल करने में कामयाब रहा था। 16850 का स्तर अब निफ्टी के लिए अहम सपोर्ट का काम कर सकता है। वहीं, ऊपर की तरफ इसके लिए 17,450 पर रजिस्टेंस दिख रहा है।

आज को कारोबार की बात करें तो बैंकिंग संकट के बीच निफ्टी करीब 250 अंकों की कमजोरी को साथ कारोबार कर रहा है। ग्लोबल बैंकिंग संकट की चिंता बाजार पर हावी हो गई है। निफ्टी 16900 के नीचे फिसल गया है। RIL,इंफोसिस, HDFC बैंक और TCS ने सबसे ज्यादा दबाव बनाया है। अगल-अलग सेक्टरों पर नजर डालें तो मेटल और पीएसयू बैंक में 2 फीसदी की गिरावट आई है। जबकि आईटी, ऑटो, बैंक, पावर और रियल्टी में 1 फीसदी की गिरावट आई है।

पिछले कारोबारी दिन केपीआईटी टेक्नोलॉजीज, जेबीएम ऑटो और कल्याण ज्वेलर्स में जोरदार एक्शन देखने को मिला था। केपीआईटी टेक्नोलॉजीज 6.6 फीसदी की तेजी के साथ 869 को स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, जेबीएम ऑटो 9 फीसदी की बढ़त के साथ 627 रुपए पर बंद हुआ था। जबकि कल्याण ज्वेलर्स करीब 10 फीसदी की बढ़त के साथ 119.5 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था।

आइए देखते हैं अब इन शेयरों पर क्या है ChartAnalytics.co.in की फोरम छेड़ा की ट्रेडिंग रणनीति

सब समाचार

+ और भी पढ़ें