Trade Spotlight : एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस, बीईएमएल और केफिन टेक्नोलॉजीज में अब क्या हो ट्रेडिंग रणनीति?

Trade Spotlight : कई दिनों के कंसोलीडेशन के बाद बीईएमएल को भी कल ठोस ताकत मिली। स्टॉक 10 प्रतिशत उछलकर 326 रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ। स्टॉक ने सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार करते हुए भारी वॉल्यूम के साथ डेली टाइम फ्रेम पर मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया

अपडेटेड Jan 31, 2024 पर 10:01 AM
Trade Spotlight : वर्तमान में एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस 6 साल के हाई पर कारोबार कर रहा है, जो एक मजबूत और निरंतर तेजी बने रहने का संकेत है। हालिया तेजी वॉल्यूम में तेजी बढ़त के साथ आई है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Trade Spotlight : हालिया गिरावट के बाद बाजार में तेजी से सुधार हुआ है, लेकिन कुल मिलाकर इस सप्ताह एफओएमसी बैठक के नतीजे और केंद्रीय बजट 2024 से पहले इसमें उतार-चढ़ाव बने रहने की उम्मीद है। अब निफ्टी के लिए 21,300 पर पहला सपोर्ट दिख रहा है। उसके बाद 21,140 पर अगला बड़ा सपोर्ट दिख रहा है। जबकि ऊपर की तरफ 21,700 पर तत्काल रजिस्टेंस की संभावना है। इसके बाद 21,800 अंक पर अगला बड़ा रजिस्टेंस है।

    30 जनवरी को निफ्टी 216 अंक गिरकर 21,522 पर बंद हुआ। डेली चार्ट पर इसने 'बियरिश ब्लैक क्लाउड कवर' पैटर्न का गठन किया। जबकि बीएसई सेंसेक्स 802 अंक नीचे गिरकर 71,140 पर बंद हुआ। ब्रॉडर मार्केट में मिश्रित रुझान रहा क्योंकि निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.4 प्रतिशत नीचे बंद हुआ जबकि स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.2 फीसदी बढ़त लेकर बंद हुआ था।

    कल के कारोबारी सत्र में एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस, बीईएमएल और केफिन टेक्नोलॉजीज में जोरदार एक्शन दिखा था। एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लगभग 3 प्रतिशत बढ़कर 617 रुपये पर पहुंच गया। ये 30 अक्टूबर, 2017 के बाद का इसका हाइएस्ट क्लोजिंग लेवल है। इसने डेली चार्ट पर अपर शैडो के साथ बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया।


    कई दिनों के कंसोलीडेशन के बाद बीईएमएल को भी कल ठोस ताकत मिली। स्टॉक 10 प्रतिशत उछलकर 326 रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ। स्टॉक ने सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार करते हुए भारी वॉल्यूम के साथ डेली टाइम फ्रेम पर मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया।

    केफिन टेक्नोलॉजीज (KFin Technologies) भी 7.2 प्रतिशत की बढ़त के साथ 600 रुपये के नए क्लोजिंग लेवल पर बंद हुआ था। इसने औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ डेली चार्ट पर हेल्दी बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया।

    आइए देखते हैं अब इन शेयरों पर क्या है आशिका समूह के ओंकार पाटिल की ट्रेडिंग रणनीति

    एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस (LIC Housing Finance): वर्तमान में एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस 6 साल के हाई पर कारोबार कर रहा है, जो एक मजबूत और निरंतर तेजी बने रहने का संकेत है। हालिया तेजी वॉल्यूम में तेजी बढ़त के साथ आई है। ये भी पॉजिटिव संकेत है। इस शेयर में 675 रुपये तक चढ़ने की क्षमता है, जबकि नीचे की तरफ 595 रुपये पर इसके लिए सपोर्ट दिख रहा है।

    बीईएमएल (BEML) : बीईएमएल हायर हाई और हायर लो बनाते हुए एक मजबूत अपट्रेंड दिखा रहा है। 2,000 रुपये के निचले स्तर से मिले उछाल को लगातार 12-डे ईएमए (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) पर हर गिरावट पर समर्थन मिला है। कंसोलीडेशन से आया हालिया ब्रेकआउट पिछले अपट्रेंड के जारी रहने का संकेत दे रहा है। हालिया तेजी के साथ यह शेयर 3,850 रुपये तक बढ़ सकता है, जबकि नीचे की तरफ 3,400 रुपये पर सपोर्ट दिख रहा है।

    Nifty -Bank Nifty Position Today: निफ्टी-बैंक निफ्टी से कमाना है मुनाफा तो इन लेवल्स पर जरुर रखें ध्यान

    केफिन टेक्नोलॉजीज (KFin Technologies): यह स्टॉक एक असेंडिंग चैनल के भीतर चल रहा है जो दर्शाता है कि स्टॉक में तेजी बरकरार है। आरएसआई (relative strength index) कीमतों के साथ तालमेल बिठा रहा है ये भी तेजी के ट्रेंड का संकेत है। इसके अलावा स्टॉक में हालिया बढ़त को अहम एवरेज का सपोर्ट हासिल था। ये भी अच्छा संकेत है। इस शेयर में 650 रुपये के स्तर तक ऊपर की ओर बढ़ने की क्षमता है, जबकि नीचे की ओर 575 रुपये पर सपोर्ट नजर आ रहा है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।