ट्रेड स्पॉटलाइट : ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक, इमामी और एफ़ले इंडिया में अब क्या हो ट्रेडिंग रणनीति?
Trade Spotlight : पिछले शुक्रवार को ब्रॉडर मार्केट की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करने वाले शेयरों में ओलेट्रा ग्रीनटेक, इमामी और एफ़ल इंडिया शामिल थे। ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक 8 फीसदी बढ़कर 1,347 रुपये पर बंद हुआ था। स्टॉक ने मजबूत वॉल्यूम के साथ डेली चार्ट पर लांन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था और सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार करता दिखा था
Trade Spotlight : एफ़ल इंडिया में भी पिछले कारोबारी दिन डाउनवर्ड रजिस्टेंस ट्रेंडलाइन का ब्रेकआउट देखने को मिला। स्टॉक मजबूत वॉल्यूम के साथ डेली टाइम फ्रेम पर लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न का गठन किया है
Trade Spotlight : बाजार के कुछ और दिनों तक कंसोलीडेशन मोड में रहने की संभावना है। बाजार में अब तक आई जोरदार तेजी के बाद ये कंसोलीडेशन जरूरी हो गया था। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब तक निफ्टी 50 इंडेक्स पिछले हफ्ते के निचले स्तर (21,300) के ऊपर टिका रहता है और 21,800 (रिकॉर्ड ऊंचाई) से नीचे कारोबार करता है, इसमें रेंजबाउंड कारोबार जारी रह सकता है। बाजार जानकारों का कहना है कि 21,800 से ऊपर निर्णायक ब्रेकआउट मिलने पर निफ्टी में 22,000-22,200 का स्तर देखने को मिल सकता है।
2023 के आखिरी कारोबारी दिन, 29 दिसंबर को बेंचमार्क इंडेक्सों में पांच दिनों की तेजी के बाद गिरावट आई। निफ्टी 50 इंडेक्स 47 अंक गिरकर 21,731 पर और बीएसई सेंसेक्स 170 अंक गिरकर 72,240 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 में 0.8 फीसदी और 0.6 फीसदी की बढ़त के साथ फ्रंटलाइन इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन किया।
पिछले शुक्रवार को ब्रॉडर मार्केट की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करने वाले शेयरों में ओलेट्रा ग्रीनटेक, इमामी और एफ़ल इंडिया शामिल थे। ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक 8 फीसदी बढ़कर 1,347 रुपये पर बंद हुआ था। स्टॉक ने मजबूत वॉल्यूम के साथ डेली चार्ट पर लांन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था और सभी अहम मूविंग एवरेज (20, 50, 100 और 200-डे ईएमए - एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) से ऊपर कारोबार करता दिखा था।
इमामी भी एनएसई पर 5.8 फीसदी की बढ़त के साथ 563.75 रुपये पर पहुंच गया। स्टॉक ने लगातार दो दिनों तक मजबूत वॉल्यूम के साथ मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है और सभी प्रमुख मूविंग एवरेज से काफी ऊपर बना हुआ है।
एफ़ल इंडिया में भी पिछले कारोबारी दिन डाउनवर्ड रजिस्टेंस ट्रेंडलाइन का ब्रेकआउट देखने को मिला। स्टॉक मजबूत वॉल्यूम के साथ डेली टाइम फ्रेम पर लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न का गठन किया है। स्टॉक 4.3 फीसदी उछलकर 1,306 रुपये पर पहुंच गया और सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार करता दिखा।
आइए देखते हैं कि अब इन शेयरों पर क्या है एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय की ट्रेडिंग रणनीति
ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक (Olectra Greentech):जुलाई 2023 से, स्टॉक 1,313-1,050 रुपये के स्तर के रेंज में कंसोलीडेट हो रहा था, हालांकि शुक्रवार की मजबूत बढ़त के साथ, स्टॉक ने पॉजिटिव रुझान का संकेत देते हुए क्लोजिंग बेसिस पर अपनी "कंसोलीडेशन रेंज" को निर्णायक रूप से तोड़ दिया है। यह ब्रेकआउट भारी वॉल्यूम के साथ हुआ है जो स्टॉक में बढ़ी हुई भागीदारी का संकेत है।
इस कंसोलीडेशन रेंज को 20, 50 और 100-डे एसएमए (सिंपल मूविंग एवरेज) का भी सपोर्ट है, ये तेजी कायम रहने का संकेत है। पिछले 4-5 हफ्तों में बढ़ते वॉल्यूम के साथ आया ब्रेकआउट इस रेंज के निकट भारी भागीदारी का संकेत देती है। डेली, वीकली और मंथली स्ट्रेंथ इंडेक्स आरएसआई भी पॉजिटिव संकेत दे रहा है। ये सभी समय सीमा में तेजी कायम रहने का संकेत है। निवेशकों को इस स्टॉक में 1,470-1,560 रुपये के टारगेट के लिए 1,255-1,190 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदना, रखना या जमा करना चाहिए।
इमामी (Emami):वीकली लाइन चार्ट पर, स्टॉक ने भारी वॉल्यूम के साथ 555 रुपये के स्तर पर "कप एंड हैंडल" फॉर्मेशन ब्रेकआउट की पुष्टि हुई है। हालिया खरीदारी 20, 50 और 100-डे एसएमए जोन से आई है जो एक बड़ा सपोर्ट जोन बना हुआ है।
डेली और वीकली "बोलिंगर बैंड" तेजी का संकेत दे रहा है। डेली, वीकली और मंथली स्ट्रेंथ इंडेक्स आरएसआई भी पॉजिटिव संकेत दे रहा है। निवेशकों को इस स्टॉक को 590-630 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदना, बनाए रखना और संचय करना चाहिए। 525-490 रुपये के स्तर पर स्टॉक के लिए सपोर्ट दिख रहा है।
एफ़ल इंडिया (Affle India):वीकली चार्ट पर, स्टॉक में ट्रेंड रिवर्सल देखने को मिला है। जिससे तेजी की भावना का संकेत मिलता है। इसके अलावा, पिछले कुछ हफ्ते की तेजी के साथ, स्टॉक ने 1,185 रुपये के स्तर पर ट्राइएंगल फॉर्मेशन को निर्णायक रूप से तोड़ दिया है, जो ट्रेंड रिवर्सल का संकेत है। स्टॉक अपने 20, 50, 100 और 200-डे एसएमए से काफी ऊपर कारोबार कर रहा है। साथ ही बढ़ती कीमतों के साथ-साथ ये औसत भी बढ़ रहे है जो तेजी के ट्रेंड का संकेत है। निवेशकों को इस स्टॉक को 1,400-1,520 रुपये के टारगेट को लिए खरीदने की सलाह होगी। स्टॉक के लिए 1,230-1,200 रुपये पर सपोर्ट दिख रहा है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।