Trade Spotlight : बाजार के कुछ और दिनों तक कंसोलीडेशन मोड में रहने की संभावना है। बाजार में अब तक आई जोरदार तेजी के बाद ये कंसोलीडेशन जरूरी हो गया था। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब तक निफ्टी 50 इंडेक्स पिछले हफ्ते के निचले स्तर (21,300) के ऊपर टिका रहता है और 21,800 (रिकॉर्ड ऊंचाई) से नीचे कारोबार करता है, इसमें रेंजबाउंड कारोबार जारी रह सकता है। बाजार जानकारों का कहना है कि 21,800 से ऊपर निर्णायक ब्रेकआउट मिलने पर निफ्टी में 22,000-22,200 का स्तर देखने को मिल सकता है।
