Buzzing stocks: पिछले 8 दिनों के बिकवाली के चलते बाजार काफी ओवरशोल्ड हो गया था। ऐसे में कल के कारोबार में बाजार में अच्छी खरीदारी आई थी। मार्च महीने की शुरुआत कर तेजी के साथ हुई। कल के कारोबार में वोलैटिलिटी भी कम होती दिखी और वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया विक्स (India VIX) 7.31 फीसदी की गिरावट के साथ 13 के लेवल पर आ गया। पिछले 8 कारोबारी सत्रों में 2300 अंकों से ज्यादा की गिरावट के बाद कल सेंसेक्स में करीब 450 अंकों की बढ़त देखने को मिली। वहीं, निफ्टी 147 अंकों की बढ़त के साथ 17451 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ने कल हायर हाई, हायर लो फॉर्मेशन के साथ डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाया। कल निफ्टी पिछले दो दिनों की गिरावट की भरपाई करता दिखा।
1 मार्च को दिग्गजों की तरह ही छोटे-मझोले शेयर भी जोश में रहे। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1.55 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 1.3 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। कल NSE पर 1 गिरने वाले शेयर पर 3 बढ़ने वाले शेयर देखने के मिले थे। कल के कारोबार में पॉली मेडिक्योर, नाल्को और त्रिवेणी टर्बाइन में जोरदार एक्शन देखने को मिला था।
पॉली मेडिक्योर कल 7 फीसदी की बढ़त के साथ 1003 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था। ये 9 नवंबर के बाद की इसकी हाइएस्ट क्लोजिंग थी। इस स्टॉक ने डेली चार्ट पर कल मजबूत वॉल्यूम के साथ एक बड़ा बुलिश कैंडल बनाया था। ये स्टॉक अपने सभी मूविंग एवरेज को ऊपर बना हुआ है जो एक पॉजिटिव संकेत है।
नेशनल एल्यूमीनियम कंपनी भी कल के कारोबार में 5.6 फीसदी की बढ़त के साथ 82.65 के स्तर पर बंद हुआ था। ये इसका 31 जनवरी के बाद का हाइएस्ट क्लोजिंग लेवल है। इस स्टॉक ने भी डेली चार्ट पर भारी वॉल्यूम के साथ बुलिश कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाया था।
त्रिवेणी टर्बाइन भी कल करीब 9 फीसदी की तेजी के साथ 345 रुपए के रिकॉर्ड क्लोजिंग हाई पर बंद हुआ था। डेली चार्ट पर लॉन्ग अपर शैडो बनाते हुए ये स्टॉक एक लॉन्ग बुलिश कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाता दिखा था। ये ऊपरी स्तरों पर हुई कुछ मुनाफा वसूली का संकेत है।
आइए देखते हैं अब इस शेयर पर क्या है आनंद राठी के जिगर एस पटेल की ट्रेडिंग रणनीति
Poly Medicure:अब तक इस स्टॉक में अच्छी तेजी आई है। लेकिन इस बात को ध्यान में रखें कि ये शेयर अब 1020-1030 रुपए के स्तर पर स्थित अपने हिस्टोरिकल रेजिस्टेंस के बहुत करीब आ गया है। ऐसे में अब इस शेयर में दबाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में हमें इस स्टॉक में 1020-1030 रुपए के आसपास मुनाफा वसूली कर लेनी चाहिए। वर्तमान में इस शेयर में नई खरीद की सलाह नहीं होगी।
Triveni Turbine: पिछले महीने से अब तक इस शेयर ने लगभग 48 फीसदी की शानदार रिटर्न दिया है। वर्तमान स्तर पर इस स्टॉक ने एक बियरिश डीप क्रैब पैटर्न बना लिया है। 350-355 रुपए के आसपास से इस स्टॉक का रुख बदल सकता है। ऐसे में वर्तमान स्तर पर शेयर में किसी नई खरीद की सलाह नहीं होगी। 350 रुपए के आसपास इस शेयर में मुनाफावसूली कर लेनी चाहिए।
National Aluminium Company (NALCO): पिछले कुछ महीनों से ये स्टॉक 76-85 रुपये के दायरे में कारोबार कर रहा है। पिछले कारोबारी सत्रों में इस स्टॉक में बड़े पैमाने पर खरीदारी देखने को मिली। इस खरीदारी के बावजूद ये शेयर बताए गए दायरे से बाहर नहीं निकल पाया।
हालांकि ये स्टॉक अपने सभी अहम एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज से ऊपर है। ये स्टॉक में तेजी बने रहने का संकेत है। लेकिन ज्यादा सुरक्षित रहने के नजरिए से इस स्टॉक में डेली बेसिस पर 85 रुपए के ऊपर की क्लोजिंग का इंतजार करना होगा। ऐसा होने पर ही 95 रुपए के लक्ष्य के लिए, 80 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।