Buzzing stocks: पिछले 8 दिनों के बिकवाली के चलते बाजार काफी ओवरशोल्ड हो गया था। ऐसे में कल के कारोबार में बाजार में अच्छी खरीदारी आई थी। मार्च महीने की शुरुआत कर तेजी के साथ हुई। कल के कारोबार में वोलैटिलिटी भी कम होती दिखी और वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया विक्स (India VIX) 7.31 फीसदी की गिरावट के साथ 13 के लेवल पर आ गया। पिछले 8 कारोबारी सत्रों में 2300 अंकों से ज्यादा की गिरावट के बाद कल सेंसेक्स में करीब 450 अंकों की बढ़त देखने को मिली। वहीं, निफ्टी 147 अंकों की बढ़त के साथ 17451 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ने कल हायर हाई, हायर लो फॉर्मेशन के साथ डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाया। कल निफ्टी पिछले दो दिनों की गिरावट की भरपाई करता दिखा।
