5 जून को बाजार में पूरे सत्र में पॉजिटिव रुझान के साथ कंसोलीडेशन देखने को मिला है। कल के कारोबार में बाजार एक फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुआ। एशियाई बाजारों में तेजी से भारतीय बाजारों में भी जोश देखने को मिला। कल बीएसई सेंसेक्स 240 अंक बढ़कर 62787 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 60 अंक बढ़कर 18594 पर बंद हुआ था। कल की बाजार की तेजी में ऑटो शेयरों ने लीडरशिप की थी। ऑटो इंडेक्स में 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली थी। चुनिंदा बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं, मेटल और फार्मा शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली थी।
ब्रॉडर मार्केट पर नजर डालें तो निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स ने लगातार 11वें और 12वें सत्र में तेजी जारी रखी। इनमें कल 0.14 फीसदी और 0.36 फीसदी की बढ़त देखने को मिली थी।
ट्रेड स्पॉटलाइट सेगमेंट के लिए हमने जिन शेयरों का चयन किया है, उनमें रोसारी बायोटेक शामिल है। ये स्टॉक कल लगभग 6 फीसदी चढ़कर 805 रुपये के छह महीने के उच्च स्तर पर बंद हुआ था। स्टॉक ने मजबूत वॉल्यूम के साथ डेलीचार्ट पर बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था।
एनएलसी इंडिया के शेयर कल 6 फीसदी से ज्यादा बढ़कर 98.25 रुपये पर पहुंच गए थे। ये 6 मार्च, 2018 के बाद का इसका उच्चतम बंद स्तर है। स्टॉक ने कल मजबूत वॉल्यूम के साथ एक अच्छा बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न का गठन किया था।
eClerx Services ने भी कल के कारोबार में औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ दैनिक चार्ट पर एक मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था। कल ये स्टॉक 6 फीसदी से ज्यादा बढ़कर 1715 रुपये पर बंद हुआ था। ये 20 जनवरी, 2022 के बाद का इसका उच्चतम स्तर है। स्टॉक में पिछले चार दिनों के कंसोलीडेशन से ब्रेकआउट देखने को मिला है।
आइए देखते हैं अब इन स्टॉक्स पर क्या है GEPLकैपिटल के विज्ञान सावंत की ट्रेडिंग रणनीति
eClerx Services: इस स्टॉक में 1260 रुपये के सपोर्ट स्तर से ऊपर की ओर उछाल देखने को मिला है। इसी स्तर पर स्टॉक ने एक ठोस आधार बना लिया है। इस स्टॉक ने डेली चार्ट पर डिसेंडिंग ट्राइएंगल पैटर्न का ब्रेकआउट दिया है जो तेजी के रुझान की शुरुआत की पुष्टि करता है। ऐसे में ट्रेडरों और निवेशकों को इस स्टॉक में 1980 रुपये के लक्ष्य के लिए, क्लोजिंग बेसिस पर 1590 रुपये के स्टॉप-लॉस के साथ खरीदारी की सलाह होगी।
Rossari Biotech:यह स्टॉक अक्टूबर 2021 के बाद पहली बार हायर हाई और हायर लो के फॉर्मेशन में आ गया है। दैनिक चार्ट पर, स्टॉक ने एसेंडिंग ट्रायंगल पैटर्न का ब्रेकआउट दिखाया है जो तेजी के ट्रेंड की शुरुआत का संकेत है। ट्रेडरों और निवेशकों को इस स्टॉक में भी 915 रुपये के लक्ष्य के लिए, क्लोजिंग बेसिस पर 770 रुपये के स्टॉप-लॉस के साथ खरीदारी की सलाह होगी।
NLC India:यह स्टॉक वर्तमान में अपने 52-सप्ताह के उच्च स्तर पर कारोबार कर रहा है जो बताता है कि स्टॉक पहले से ही मजबूत मोमेंटम में है। स्टॉक राउंडिंग बॉटम पैटर्न को तोड़ते हुए बाहर आया है जो पिछले अपट्रेंड के जारी रहने का संकेत है। ट्रेडरों और निवेशकों को इस स्टॉक में 92 रुपये के स्टॉप-लॉस के साथ 113 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।