Trade Spotlight: वोल्टास, ऑयल इंडिया और साइएंट में अब क्या करें, बने रहें या निकलें?

वोल्टास, ऑयल इंडिया और साइएंट में कल जोरदार एक्शन देखने को मिला था। वोल्टास में 2 फीसदी की बढ़त देखने को मिली थी और ये 914 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था। साइएंट भी कल 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी दिखाते हुए 974 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था

अपडेटेड Feb 23, 2023 पर 11:40 AM
ऑयल इंडिया एनएसी पर 2 फीसदी से ज्यादा टूटकर 249 रुपए पर बंद हुआ था
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    रूस की तरफ से पश्चिमी देशों के लिए जारी नई न्यूक्लियर धमकी के बाद 22 फरवरी को बाजार बिकवाली के दबाव में आता दिखा। कल बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट देखने को मिली। इस गिरावट में सभी सेक्टरों पर दबाव देखने को मिला। सेंसेक्स कल 900 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 60,000 के नीचे फिसल गया और 59745 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 50 इंडेक्स 270 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 17554 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी कल लगातार चौथे कारोबारी सत्र में लोअर हाईज लोअर लोज बनाते हुए डेली चार्ट पर लॉन्ग बियरिश कैंडल बनाता दिखा।

    दिग्गजों की तरह ही कल के कारोबार में छोटे-मझोले शेयर भी दबाव में रहे। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 1.1 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुए। बाजार में वोलैटिलिटी का मापक इंडिया विक्स (India VIX) भी कल 11.27 फीसदी की बढ़त के साथ 16 के स्तर के करीब जाता दिखा। इंडिया विक्स कल के कारोबार में 14.01 के स्तर से बढ़कर 15.59 के स्तर पर आता दिखा।

    वोल्टास, ऑयल इंडिया और साइएंट में कल जोरदार एक्शन देखने को मिला था। वोल्टास में 2 फीसदी की बढ़त देखने को मिली थी और ये 914 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था। साइएंट भी कल 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी दिखाते हुए 974 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, ऑयल इंडिया एनएसी पर 2 फीसदी से ज्यादा टूटकर 249 रुपए पर बंद हुआ था।


    आइए देखते हैं अब इन स्टॉक्स पर क्या है आनंद राठी के जिगर एस पटेल की ट्रेडिंग रणनीति

    Cyient: पिछले लगभग चार महीनों में इस स्टॉक ने करीब 25 फीसदी रिटर्न दिया है। वर्तमान में स्टॉक 980 रुपए पर स्थित हिस्टोरिकल रेजिस्टेंस के पास दिख रहा है। इसके अलावा डेली चार्ट निगेटिव डाइवर्जेंस देखने को मिल रहा है। ये इस काउंटर में संभावित मुनाफावसूली की ओर इशारा कर रहा है। ऐसे में स्टॉक को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। 970-980 रुपए के रेंज में इस स्टॉक में मुनाफावसूली करें। वर्तमान भाव पर नई खरीदारी की सलाह नहीं होगी।

    Oil India: पिछले लगभग 5 महीनों में इस स्टॉक ने करीब 60 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है। वर्तमान में स्टॉक 255-260 रुपए पर स्थित अपने हिस्टोरिकल रेजिस्टेंस के पास दिख रहा है। इसके अलावा डेली चार्ट निगेटिव डाइवर्जेंस देखने को मिल रहा है। ये इस काउंटर में संभावित मुनाफावसूली की ओर इशारा कर रहा है। ऐसे में स्टॉक को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। 250-255 रुपए के रेंज में इस स्टॉक में मुनाफावसूली करें। वर्तमान भाव पर नई खरीदारी की सलाह नहीं होगी।

    Voltas: हालांकि वर्तमान में ये स्टॉक काफी अच्छा दिख रहा है। लेकिन इस बात को ध्यान में रखें कि सिर्फ पिछले 1 महीने में ही ये स्टॉक 25 फीसदी की असामान्य तेजी दिखा चुका है। इसके अलावा डेली चार्ट पर RSI ने भी हिडेन डाइवर्जेंस बना लिया है जो एक निगेटिव संकेत है। ऐसे में इस स्टॉक में 935-945 रुपए की रेंज में,डेली क्लोजिंग बेसिस पर 970 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 880 रुपए के लक्ष्य के लिए बिकवाली करें।

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।