Trade Spotlight : 26 दिसंबर से शुरू होने वाले छोटे कारोबारी हफ्ते में निफ्टी 50 में और कंसोलीडेशन होने की उम्मीद है। किसी भी नई तेजी के लिए निफ्टी को 21,593 के अपने रिकॉर्ड हाई को पार करके मजबूती दिखाने की जरूरत है जबकि नीचे की ओर इसके लिए 21,200-21,000 के स्तर पर सपोर्ट दिख रहा है। बाजार जानकारों का कहना है कि अगर ये सपोर्ट कायम नहीं रह पाता तो निफ्टी 20,800 अंक तक गिर सकता है। 22 दिसंबर को, निफ्टी 94 अंक चढ़कर 21,349 पर और बीएसई सेंसेक्स 242 अंक बढ़कर 71,107 पर बंद हुआ था। छोटे-मझोले शेयरों ने बेंचमार्क से बेहतर प्रदर्शन किया था क्योंकि निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में क्रमशः 0.7 फीसदी और 1 फीसदी की बढ़त हुई थी।
