Trade Spotlight: 13 फरवरी को सेंसेक्स-निफ्टी के साथ ही मिड और स्मॉलकैप इंडेक्स भी दबाव में दिखे। कल अधिकांश सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए थे। देश के खुदरा महंगाई आंकड़ों के पहले ट्रेडर सतर्क नजर आए थे। सेंसेक्स 250 अंकों की गिरावट के साथ 60432 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, Nifty50 इंडेक्स 85 अंक गिरकर 17771 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक बियरिश कैंडल बनाया था। कल के कारोबार में निफ्टी मिड और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.5 की गिरावट के साथ बंद हुए थे। वोलैटिलिटी इंडेक्स India VIX भी 7.33 फीसदी बढ़कर 13.68 फीसदी पर जाता दिखा था। ये बुल्स के लिए अच्छा संकेत नहीं है।
ऑयल इंडिया, पीबी फिनटेक और इंफो एज में कल जोरदार एक्शन देखने को मिला था। Oil India कल करीब 8 फीसदी की बढ़त के साथ 241 के स्तर पर बंद हुआ था। ये इसकी 30 जून 2022 के बाद की हाइएस्ट क्लोजिंग थी। कल के कारोबार में इस स्टॉक ने डेली चार्ट पर मजबूत वॉल्यूम के साथ लॉन्ग बुलिश कैंडल बनाया था।
PB Fintech का शेयर कल पॉजिटिव रुझान के साथ 526.15 के स्तर पर सपाट बंद हुआ था। ये 14 सितंबर 2022 के बाद की इसकी हाइएस्ट क्लोजिंग थी। वहीं, Info Edge का शेयर कल 9 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ 3464 के स्तर पर बंद हुआ था। ये 25 जून 2022 के बाद की इसकी लोएस्ट क्लोजिंग थी। डेली चार्ट पर इस स्टॉक ने एक लॉन्ग लोअर शैडो के साथ बियरिश कैंडल बनाया था। ये निचले स्तरों से आई कुछ खरीदारी का संकेत है। कल ये शेयर अपने सभी लॉन्ग और शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेज के नीचे जाता दिखा।
आइए जानते हैं अब इन शेयरों पर क्या है GEPL Capital के विज्ञान सावंत की ट्रेडिंग रणनीति
PB Fintech:इस स्टॉक में अभी भी तेजी के संकेत बने हुए हैं। ट्रेडरों और निवेशकों दोनों को सलाह होगी कि वे इस शेयर में वर्तमान लेवल पर 270 रुपए के लक्ष्य के लिए, क्लोजिंग बेसिस पर 500 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करें।
Oil India:ऑयल इंडिया में भी तेजी के संकेत बने हुए हैं। ट्रेडरों और निवेशकों दोनों को सलाह होगी कि वे इस शेयर में वर्तमान लेवल पर 655 रुपए के लक्ष्य के लिए, क्लोजिंग बेसिस पर 225 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करें।
Info Edge:वर्तमान में Info Edge (नौकरी) अपने 52-week लो के करीब दिख रहा है। ये इस स्टॉक में निगेटिव ट्रेंड बने रहने का संकेत है। इसके अलावा RSI (relative strength index) डेली और वीकली दोनों टाइम फ्रेम पर 50 के नीचे बना हुआ है। ये स्टॉक में कमजोरी कायम रहने का संकेत है। ऐसे में ट्रेडरों और निवेशकों दोनों के सलाह होगी कि वे स्टॉक में अपनी पोजीशन काट लें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।