Trade Spotlight: 13 फरवरी को सेंसेक्स-निफ्टी के साथ ही मिड और स्मॉलकैप इंडेक्स भी दबाव में दिखे। कल अधिकांश सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए थे। देश के खुदरा महंगाई आंकड़ों के पहले ट्रेडर सतर्क नजर आए थे। सेंसेक्स 250 अंकों की गिरावट के साथ 60432 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, Nifty50 इंडेक्स 85 अंक गिरकर 17771 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक बियरिश कैंडल बनाया था। कल के कारोबार में निफ्टी मिड और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.5 की गिरावट के साथ बंद हुए थे। वोलैटिलिटी इंडेक्स India VIX भी 7.33 फीसदी बढ़कर 13.68 फीसदी पर जाता दिखा था। ये बुल्स के लिए अच्छा संकेत नहीं है।
