Trade Spotlight : कल की जोरदार तेजी के बाद टाटा केमिकल्स और सिटी यूनियन बैंक में अभी बनें रहें या निकलें?

Tata Chemicals कल 12.2 फीसदी की बढ़त के साथ 1074 के स्तर पर बंद हुआ था जो 19 अक्टूबर 2021 के बाद का हाइएस्ट क्लोजिंग लेवल था

अपडेटेड Aug 11, 2022 पर 9:26 AM
Story continues below Advertisement
टाटा केमिकल्स और सिटी यूनियन बैंक कल फ्यूचर्स एंड ऑप्शन सेगमेंट के टॉप गेनर रहे थे

एक दिन की रैली के बाद बाजार में 10 अगस्त को उतार-चढ़ाव के बीच 100 अंकों के सीमित दायरे में कारोबार होता दिखा। अमेरिकी महंगाई आंकड़ों के आने के पहले निफ्टी 17500 का स्तर बचाए रखने में कामयाब रहा। बता दें कि अमेरिका में जुलाई में महंगाई कम होती दिखी है और ये जून के 9.1 फीसदी से घटकर 8.6 फीसदी पर रही है।

10 अगस्त के कारोबार में Sensex 36 अंक गिरकर 58817 को स्तर पर बंद हुआ था। जबकि Nifty50 इंडेक्स 10 अंक की बढ़त के साथ 17535 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर एक हैंगिग मैन पैटर्न बनाया था।

सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई


कल के कारोबार में ब्रॉडर मार्केट में कमजोरी देखने को मिली थी। Nifty मिड कैप इंडेक्स 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ था। वहीं, Nifty स्मॉल कैप इंडेक्स 0.35 फीसदी गिरावट के साथ बंद हुआ था। कल के कारोबार में Tata Chemicals,City Union Bank और Elgi के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली थी। टाटा केमिकल्स और सिटी यूनियन बैंक कल फ्यूचर्स एंड ऑप्शन सेगमेंट के टॉप गेनर रहे थे।

Tata Chemicals कल 12.2 फीसदी की बढ़त के साथ 1074 के स्तर पर बंद हुआ था जो 19 अक्टूबर 2021 के बाद का हाइएस्ट क्लोजिंग लेवल था। इसी तरह City Union Bank कल 8.5 फीसदी की बढ़त के साथ 176.7 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था जो 26 अक्टूबर 2021 के बाद का इसका हाइएस्ट क्लोजिंग लेवल था। Elgi Equipments भी कल के कारोबार में 3.35 फीसदी की बढ़त को साथ 447.70 रुपए के रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ था।

आइए देखते हैं अब इन शेयरों पर क्या है आनंद राठी के जिगर एस पटेल की राय

Tata Chemicals

वीकली चार्ट पर ये स्टॉक 1100-1120 के अपने रजिस्टेंस लेवल के पास दिख रहा है। पिछले 1.5 महीने से इस स्टॉक में करीब 40 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। अगर किसी के पास ये शेयर है तो इसमें 1090-1100 रुपए के आसपास कुछ मुनाफा वसूली कर लें। वर्तमान लेवल पर इस शेयर में खरीदारी की सलाह नहीं होगी।

Elgi Equipments

इस स्टॉक में तेजी का सेटअप बना हुआ है। जिनके पास है वो बनें रहें। वर्तमान स्तरों पर इसमें नई खऱीदारी भी की जा सकती है। स्टॉक में 515 रुपए का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। नीचे की तरफ स्टॉक को 420 रुपए पर सपोर्ट है।

City Union Bank

इस स्टॉक में भी तेजी के संकेत कायम है। वर्तमान लेवल पर इस स्टॉक में थोड़ी मात्रा में खरीदारी करें। 160 रुपए के आसपास मिलने भी खरीदें। स्टॉक में 210 रुपए का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। नीचे की तरफ स्टॉक को 150 रुपए पर सपोर्ट है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।