शुक्रवार के कारोबार में बाजार ने पिछले 2 दिनों की गिरावट की भरपाई तो की ही। इसके साथ ही इसने वर्तमान वित्त वर्ष का हाई भी हिट किया। अमेरिका में मंहगाई में नरमी आने के बाद ग्लोबल बाजारों में तेजी आई। जिसका असर भारत पर भी देखने को मिला। इसके अलावा US डॉलर इंडेक्स में गिरावट से भी बाजार को सपोर्ट मिला। सेंसेक्स करीब 1200 की अंकों की उछाल के साथ 61,795 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 300 से ज्यादा अंकों की उछाल के साथ 18,350 पर बंद हुआ। इसने डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाया।
लेकिन ब्रॉडर मार्केट में इस उत्साह का अभाव था। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.07 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ बंद हुए थे। नरम पड़ती वोलैटिलिटी से भी शुक्रवार को बाजार को सपोर्ट मिला था। वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया विक्स (India VIX)7.5 फीसदी टूट कर 14.41 पर आता दिखा था।
शुक्रवार के कारोबार में जोमैटो में जोरदार तेजी देखने को मिली थी। यह करीब 14 फीसदी की तेजी के साथ 72.8 के स्तर पर बंद हुआ था। इस स्टॉक ने डेली चार्ट पर भारी वॉल्यूम के साथ मजबूत बुलिश कैंडल बनाया था।
स्वान एनर्जी ने भी शुक्रवार को जबरदस्त तेजी आई थी। यह स्टॉक 13 फीसदी की बढ़त लेकर 244 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। इसी तरह HDFC शुक्रवार को निफ्टी 50 का सबसे बड़ा गेनर साबित हुआ था। 6 फीसदी की तेजी के साथ यह स्टॉक 2,651.70 के स्तर पर बंद हुआ था।
आइये देखते हैं अब इन शेयरों पर क्या है एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय की ट्रेडिंग रणनीति
Zomato: जिनके के पास यह स्टॉक है। उनको इसमें बने रहना चाहिए। वर्तमान स्तर पर इसमें नई खरीद की जा सकती है। शॉर्ट टर्म में इसमें 85-98 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। वहीं नीचे की तरफ 65-60 रुपये का सपोर्ट है।
Swan Energy : जिनके के पास यह स्टॉक है। उनको इसमें बने रहना चाहिए। वर्तमान स्तर पर इसमें नई खरीद की जा सकती है। शॉर्ट टर्म में इसमें 280-300 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। वहीं नीचे की तरफ 210-200 रुपये का सपोर्ट है।
HDFC: जिनके पास यह स्टॉक है। उनको इसमें बने रहना चाहिए। वर्तमान स्तर पर इसमें नई खरीद की जा सकती है। शॉर्ट टर्म में इसमें 2820-2900 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। वहीं नीचे की तरफ 2520-2460 रुपये का सपोर्ट है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।