शुक्रवार के कारोबार में बाजार ने पिछले 2 दिनों की गिरावट की भरपाई तो की ही। इसके साथ ही इसने वर्तमान वित्त वर्ष का हाई भी हिट किया। अमेरिका में मंहगाई में नरमी आने के बाद ग्लोबल बाजारों में तेजी आई। जिसका असर भारत पर भी देखने को मिला। इसके अलावा US डॉलर इंडेक्स में गिरावट से भी बाजार को सपोर्ट मिला। सेंसेक्स करीब 1200 की अंकों की उछाल के साथ 61,795 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 300 से ज्यादा अंकों की उछाल के साथ 18,350 पर बंद हुआ। इसने डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाया।
