Trade Spotlight : रिलायंस, पावर फाइनेंस और एमसीएक्स इंडिया में अब क्या हो ट्रेडिंग रणनीति

Trade Spotlight : रिलायंस इंडस्ट्रीज में 16 जनवरी और 20 जनवरी के हाई से सटे डाउनवर्ड स्लोपिंग रजिस्टेंस ट्रेंड लाइन से एक निर्णायक ब्रेकआउट देखने को मिला है। ये स्टॉक कल 7 फीसदी की तेजी के साथ 2,896 रुपये के रिकॉर्ड क्लोजिंग स्तर पर बंद हुआ

अपडेटेड Jan 30, 2024 पर 11:37 AM
Trade Spotlight : पीएफसी ने भी एक कंसोलीडेशन ब्रेकआउट देखने को मिला और ये 6.6 फीसदी बढ़कर 446.75 रुपये के नए क्लोजिंग हाई पर बंद हुआ। स्टॉक ने मजबूत वॉल्यूम के साथ डेली टाइम फ्रेम पर लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Trade Spotlight : 29 जनवरी को फरवरी सीरीज की ठोस शुरुआत देखने को मिली। निफ्टी 50 इंडेक्स ने 21,137 के स्तर पर एक अस्थायी निचला स्तर बनाने के बाद एक ही दिन में अपनी दोनों बाधाओं (21,500 और 21,700) को पार कर लिया। ऐसे में अगर निफ्टी गति बनाए रखने में कामयाब रहता है तो हमें जल्द ही इसमें 21,850-22,000 का स्तर देखने को मिल सकता है। बाजार जानकारों का कहना है कि शॉर्ट टर्म में निफ्टी के लिए 21,600-21,500 पर सपोर्ट देखने को मिल सकता है।

    29 जनवरी को, बीएसई सेंसेक्स 1,241 अंक या 1.8 प्रतिशत बढ़कर 71,942 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 385 अंक या 1.8 प्रतिशत बढ़कर 21,738 पर पहुंच गया। निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर एक लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 1.6 फीसदी और 1.5 फीसदी की तेजी देखने को मिली थी।

    जिन शेयरों ने कल ब्रॉडर मार्केट के साथ-साथ बेंचमार्क से बेहतर प्रदर्शन किया उनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज, पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी) और एमसीएक्स इंडिया शामिल हैं। इंडेक्स हैवीवेट रिलायंस इंडस्ट्रीज में 16 जनवरी और 20 जनवरी के हाई से सटे डाउनवर्ड स्लोपिंग रजिस्टेंस ट्रेंड लाइन से एक निर्णायक ब्रेकआउट देखने को मिला है। ये स्टॉक कल 7 फीसदी की तेजी के साथ 2,896 रुपये के रिकॉर्ड क्लोजिंग स्तर पर बंद हुआ। स्टॉक ने डेली स्केल पर काफी ज्यादा वॉल्यूम के साथ मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया।


    पीएफसी ने भी एक कंसोलीडेशन ब्रेकआउट देखने को मिला और ये 6.6 फीसदी बढ़कर 446.75 रुपये के नए क्लोजिंग हाई पर बंद हुआ। स्टॉक ने मजबूत वॉल्यूम के साथ डेली टाइम फ्रेम पर लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है। इसके अलावा स्टॉक सभी प्रमुख मूविंग एवरेज (20, 50, 100 और 200-डे ईएमए - एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) से ऊपर कारोबार किया।

    एमसीएक्स इंडिया में भी 8 दिसंबर और 20 दिसंबर, 2023 के हाई से सटे हॉरीजेंटल रजिस्टेंस ट्रेंडलाइन का ब्रेकआउट देखने को मिला। इसने भी औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ डेली टाइम फ्रेम पर लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न का गठन किया। स्टॉक 6 फीसदी उछलकर 3,415 रुपये पर पहुंच गया और सभी प्रमुख मूविंग एवरेज से काफी ऊपर कारोबार करता दिखा।

    आइए देखते हैं अब इन स्टॉक्स पर क्या है वेव्स स्ट्रैटेजी एडवाइजर्स के आशीष क्याल की ट्रेडिंग रणनीति

    रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries): एक ही दिन में रिलायंस इंडस्ट्रीज में 7 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखना दुर्लभ है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 2,792 रुपये के अपने पिछले रिकॉर्ड स्तर को पार कर लिया और 2,905 रुपये के नए रिकॉर्ड स्तर को हासिल किया। ये स्टॉक के लिए तेजी के संकेत हैं। स्टॉकैस्टिक आरएसआई भी तेजी के संकेत दे रहा क्योंकि इसने तेजी का क्रॉसओवर दिया है। स्टॉक में तेजी है। गिरावट पर खरीदारी एक सही रणनीति होगी। 2,790 रुपए के ऊपर टिके रहने तक इस स्टॉक में गिरावट पर खरीदारी करनी चाहिए। जल्दी ही ये हमें 3,000 रुपए का स्तर हिट करता दिख सकता है।

    पीएफसी (PFC) : पीएफसी ने आयताकार पैटर्न का ब्रेकआउट दिया है, जो एक्युमुलेशन के बाद ऊपर की ओर बढ़ने का संकेत है। पिछले सत्र में वॉल्यूम में बढ़त के साथ भाव 432 रुपये के ऊपर बंद हुआ था। यह ट्रेडिंग रेंज के ब्रेकआउट की पुष्टि करता है। इसके साथ ही, एमएसीडी (मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डाइवर्जेंस) ने भी तेजी का क्रॉसओवर दिखाया है जो तेजी की दोहरी पुष्टि कर रहा है। पीएफसी के लिए रुझान सकारात्मक दिख रहा है। 432 रुपये की तरफ होने वाली गिरावट को 465 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदारी के अवसर के रूप में इस्तेमाल करें। जब तक स्टॉक 410 रुपये के ऊपर टिका हुआ है। इसमें तेजी की संभावना कायम है।

    क्रेडिट सुइस एटी1 बॉन्ड में आई गिरावट से निवेशकों लगा तगड़ा झटका, एचडीएफसी बैंक के खिलाफ शिकायत हुई दर्ज

    एमसीएक्स इंडिया (MCX India): एमसीएक्स में भी तेजी का माटर ऑन है। इसमें यहां से आने वाली किसी गिरावट का इस्तेमाल 3,550 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी के मौके के रूप में किया जा सकता है। जहां तक स्टॉक 3,300 रुपये के ऊपर टिका हुआ है। इसमें तेजी की संभावना बनी रहेगी।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।