Trading Ideas: FIIs की बिकवाली और कमजोर ग्लोबल सेंटिमेंट से बाजार में दबाव देखने को मिला। वीकली एक्सपायरी के दिए निफ्टी 100 प्वाइंट फिसला है। एक्सिस बैंक, ICICI बैंक, RIL और इंफोसिस ने प्रेशर, बनाया। बैंक निफ्टी भी 350 प्वॉइंट नीचे आया। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिला। इधर रुपया भी रिकॉर्ड निचले स्तर पर फिसला है। लगातार चार दिनों से चल रहे मेटल शेयरों में आज मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। इंडेक्स करीब एक परसेंट कमजोर हुआ। साथ ही कैपिटल मार्केट, डिफेंस, IT और PSU बैंकों में भी बिकवाली हावी हुए। लेकिन चुनिंदा कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑटो शेयरों में रौनक देखने को मिली। PM मोदी के जॉर्डन दौरे से फर्टिलाइजर शेयर जोश में नजर आ रहा है। जॉर्डन से PHOSPHORIC ACID और DAP जैसे कच्चे माल की सप्लाई को लेकर समझौते की उम्मीद है। FACT, चंबल और RCF 3 से 6 परसेंट तक भागे है। ऐसे में आइए डालते है एक नजर आज बाजार एक्सपर्टस किन शेयरों पर तेजी की राय दे रहे है।
