Get App

Trading Ideas:नतीजों में ग्रोथ अब भी गायब, आज बाजार में मिल रहे है ये 2 बड़े संकेत, क्या होनी चाहिए स्ट्रैटेजी

पहला रजिस्टेंस 25,150-25,250 (200 DMA, ऑप्शंस जोन) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 25,300-25,250 (शुक्रवार का high) पर है। वहीं पहला सपोर्ट 25,000-25,050 (न्यूट्रल जोन, शुक्रवार का low) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट: 24,875-25,925 (सीरीज low, ऑप्शंस जोन) पर है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 27, 2026 पर 8:44 AM
Trading Ideas:नतीजों में ग्रोथ अब भी गायब, आज बाजार में मिल रहे है ये 2 बड़े संकेत,  क्या होनी चाहिए स्ट्रैटेजी
अनुज सिंघल ने कहा आज का सबसे बड़ा संकेत है NSE की मंथली एक्सपायरी। ऊंचे VIX की वजह से ऑप्शन्स काफी महंगे हैं। निफ्टी की बेसिक रेंज 24,875-25,225 पर है।

अनुज सिंघल, सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर

Trading Ideas: एक बात साफ है, हमारे बाजार अपने कारणों से गिरे हैं। 2025 में भारतीय बाजार ने सबसे ज्यादा अंडरपरफॉर्म किया। 2026 में अंडरपरफॉर्मेंस और भी ज्यादा हुई है। कोई भी बड़ा बाजार इस महीने भारत के अलावा नेगेटिव नहीं है। और भारत में निफ्टी 4% और मिडकैप 5.5% नीचे है। अगर सिर्फ ट्रंप फैक्टर होते तो सभी बाजार गिरते। हमारे नतीजों में ग्रोथ अब भी गायब है। बाजार का टेक्सचर रहा है 'गिरावट में बिकवाली' का । और आज भी पहले गैपअप में बिकवाली का रिस्क रहेगा। अब सबसे अहम लेवल है पिछले हफ्ते का निचला स्तर 24,919 पर है । अगर 24,919 टूटा तो 24,000 तक का भी रास्ता खुल सकता है। किसी भी रैली के टिकने के लिए 2-3 अच्छी क्लोजिंग जरूरी है।

बाजार: आज गिफ्ट निफ्टी ऊपर क्यों है?

आज के गैपअप के 2 कारण हैं: भारत-EU डील और बेसेंट का बयान। ध्यान रहे भारत-EU डील लागू होते-होते पूरा साल निकल जाएगा । US के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट का बड़ा बयान आया कि अतरिक्त 25% टैरिफ हटने का रास्ता खुल सकता है। भारत ने रूस से कच्चा तेल खरीदना काफी कम किया। इसलिए टैरिफ में राहत देने की गुंजाइश बन रही है। बेसेंट ने इसे अमेरिका की बड़ी जीत बताया। बेसेंट ने कहा भारत पर लगाया गया 25% टैरिफ काफी असरदार रहा है। भारत पर टैरिफ अब भी लागू, इसे हटाने का रास्ता निकल सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें