Trading Ideas : कच्चे तेल की नरमी से बाजार के सेंटिमेंट में सुधार, आज इन दो शेयरों में हो सकती है बंपर कमाई

Trading Ideas : जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के वी के विजयकुमार का कहना है कि हाल के दिनों में मार्केट का स्ट्रक्चर तकनीकी रूप से कमज़ोर रहा है और इसमें गिरावट का रुझान देखने को मिला है। इस स्थिति में बदलाव के लिए कुछ बड़े ट्रिगर्स की जरूरत होगी

अपडेटेड Sep 23, 2026 पर 10:44 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Trading Ideas:अनुज सिंघल का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 56,000-56,200 पर और बड़ा सपोर्ट 55,700-55,900 पर है

Trading Ideas : कच्चे तेल की नरमी से बाजार के सेंटिमेंट में सुधार आया है। निफ्टी 23350 के ऊपर कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी में भी मजबूती है। एडवांस-डिक्लाइन रेशियो शानदार है। हर 1 गिरने वाले शेयर के सामने 3 शेयर हरे निशान में हैं। कच्चा तेल 99 डॉलर के करीब है। मेटल शेयरों में आज सबसे ज्यादा चमक दिख रही है। निफ्टी मेटल इंडेक्स करीब सवा परसेंट ऊपर है। सरकारी बैंक,FMCG और रियल्टी सेक्टर में भी रौनक है, हालांकि IT में लगातार चौथे सेशन कमजोरी जारी है। कैपिटल मार्केट शेयरों में अच्छी खरीदारी आई है। मैनेजमेंट में बदलाव के बाद 360 ONE में उछाल आया है। यह शेयर करीब 5 परसेंट चढ़कर वायदा का टॉप गेनर बना है। साथ ही एंजेल वन और नुवामा में भी तेजी है।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के वी के विजयकुमार का कहना है कि हाल के दिनों में मार्केट का स्ट्रक्चर तकनीकी रूप से कमज़ोर रहा है और इसमें गिरावट का रुझान देखने को मिला है। इस स्थिति में बदलाव के लिए कुछ बड़े ट्रिगर्स की जरूरत होगी। कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट ऐसा ट्रिगर बन सकती है। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। हालांकि ब्रेंट क्रूड की कीमत $99 से नीचे आ गई है। एक और पॉजिटिव ट्रिगर US बॉन्ड यील्ड में गिरावट से मिल सकता है। लेकिन मौजूदा मैक्रो-इकोनॉमिक हालात में ऐसा होने की संभावना कम है। कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और बॉन्ड यील्ड में बढ़त मार्केट के लिए सबसे बड़ी परेशानी बने हुए हैं।

घरेलू लिक्विडिटी से ब्रॉडर मार्केट को सहारा मिल रहा है। अब मार्केट की गतिविधियां ब्रॉडर मार्केट पर केंद्रित हैं। अच्छी ग्रोथ और बेहतर ग्रोथ की संभावनाओं के कारण कई मिड-कैप और स्मॉल-कैप कंपनियों में निवेश आ रहा है। लेकिन इन सेगमेंट में वैल्यूएशन काफी बढ़ गए हैं।


इस ट्रेंड की वजह से वैल्यूएशन में एक विरोधाभास पैदा हो गया है। आकर्षक वैल्यूएशन वाले लार्जकैप और बहुत ज़्यादा वैल्यूएशन वाले मिडकैप और स्मॉल-कैप एक साथ मौजूद हैं। अनुभव बताता है कि वैल्यूएशन का अपने औसत स्तर पर वापस आना तय है, लेकिन इसका समय बताना मुश्किल है।

निफ्टी पर अनुज सिंघल की स्ट्रैटेजी

सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 23,200-23,250 पर और बड़ा सपोर्ट 23,100-23,150 पर है। इसके लिए पहला रजिस्टेंस 23,350-23,400 पर और बड़ा रजिस्टेंस 23,450-23,500 पर है। कल हमारा ट्रेलिंग SL लगा और हमने न्यूट्रल नजरिया लिया। आज देखेंगे बाजार का टेक्सचर और क्लोज कैसा है। अगर कल का निचला स्तर टूटा तो दिन के हाई का SL लगाकर शॉर्ट करें। लॉन्ग तभी करें अगर हम 23,200-23,250 को बचाए। इसके लिए 23,150 पर स्टॉपलॉस लगाएं।

निफ्टी बैंक पर अनुज सिंघल की स्ट्रैटेजी

अनुज सिंघल का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 56,000-56,200 पर और बड़ा सपोर्ट 55,700-55,900 पर है। इसके लिए पहला रेजिस्टेंस 56,300-56,500 पर और बड़ा रजिस्टेंस 56,600-56,800 पर है।

चकाचक चार्ट वाले शेयर

चकाचक चार्ट वाले शेयर बताने के लिए हमारे साथ जुड़े हैं Prakashgaba.com के प्रकाश गाबा। इनकी भारत फोर्ज (Bharat Forge) में 2050 रुपए के टारगेट के लिए, 2000 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ खऱीदारी की सलाह है। वहीं, बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserve) में इनकी 1800 रुपए के टारगेट के लिए, 1840 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ खऱीदारी की सलाह है।

 

Stock Market Live Update: सेंसेक्स 250 अंक चढ़ा, निफ्टी 23400 पर, मेटल, बैंक शेयर चमके

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।