Trading Ideas: क्रूड में ऊबाल से गिफ्ट निफ्टी नर्वस दिख रहा है। यह निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन लाल निशान में कारोबार कर रहा है। इधर FIIs से भी सपोर्ट नहीं है। कैश में 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की बिकवाली आई है। वायदा में भी इन्होंने शॉर्ट पोजिशन बढ़ाई है। MOU खत्म होते ही ईरान-US की तल्खी बढ़ गई है। ट्रंप ने कहा है कि ईरान आत्मसमर्पण करे। उन्होंनें समझौते की डेडलाइन बढ़ाने से भी इनकार किया और ओमान पर भी बमबारी की चेतावनी दी है। उधर ईरान ने कहा है कि कूटनीति फेल हुई तो युद्ध तय है।
ईरान-US में तनाव बढ़ने से बॉन्ड यील्ड और क्रूड में भारी उछाल देखने को मिला है। क्रूड 91 डॉलर के पार चला गया है। बॉन्ड यील्ड भी 4.7% के डेंजर जोन के ऊपर है। उधर अमेरिकी बाजारों में भी गिरावट आई है। डाओ जोंस करीब 300 प्वाइंट फिसला है। S&P और नैस्डैक में भी दबाव देखने को मिला है। लेकिन US में चिप शेयरों में खरीदारी से कॉस्पी 2 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। लेकिन निक्केई में हल्का दबाव है,वहीं सोने और चांदी में तेजी कायम है।
आज क्या हो कमाई की रणनीति?
बाजार पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 24369-24409 पर और बड़ा रजिस्टेंस 24449-24491/24533 पर है। इसके लिए पहला बेस 24181-24223 पर और बड़ा बेस 24039/24086-24129 पर है। US बाजारों से हैंडओवर कमजोर रहा है। कच्चा तेल 91 डॉलर के पास आ गया है। FIIs की बिकवाली जारी है। इंडेक्स में और शॉर्ट बढ़ाया है। नेट शॉर्ट बढ़कर अब 1.81 लाख कॉन्ट्रैक्ट पर पहुंच गया है। 24300-24400-24500 पर कॉल राइटिंग हुई है। 24200-24100-24000 पर पुट राइटिंग दिखी है। निफ्टी अभी भी रेंज में है। आज एक्सपायरी भी है। दिन में तेज गिरावट और रिवर्सल दोनों संभव। आज के लिए बेस-1 काफी अहम होगा। बेस-1 कल के लो, पुट राइटिंग और 50/100 DEMA का जोन है।
आज की शुरुआती रेंज रजिस्टेंस-1 से बेस-1 के बीच होगी। लेकिन कच्चा तेल कंट्रोल से बाहर है। यह बड़ा निगेटिव होगा। बेस-1 टूटने पर निफ्टी पर तेज दबाव संभव है। 24181 के नीचे 24129-24086-24039 तक कमजोरी संभव है। लेकिन इंट्राडे रिवर्सल की संभावना को ध्यान में रखें।
वीरेंद्र कुमार में कहा कि निफ्टी बैंक के लिए पहला रजिस्टेंस 57571-57666 पर और बड़ा रजिस्टेंस 57989-58041/58231 पर है। इसके लिए पहला बेस 57059-57239 पर और बड़ा बेस 56810/56944-57610 पर है। निफ्टी बैंक अभी भी रेंज में फंसा हुआ है। कल भी 57000-57200 जोन से रिवर्सल आया था। कच्चा तेल काफी ऊपर है। यह निफ्टी बैंक के लिए बड़ा निगेटिव है। 57700-57800-57900-58000 पर कॉल राइटिंग हुई है। 57200-57100-57000 पर पुट राइटिंग हुई है।
आज ओपनिंग पर फोकस रहेगा। बेस-1 सबसे अहम सपोर्ट है। 57059-57239 क्रिटिकल सपोर्ट है,यहां गैप डाउन में शॉर्ट से बचें। कच्चा तेल ऊंचा होने के बावजूद पुलबैक संभव है। 57059-56944 के नीचे ब्रेकडाउन का इंतजार करें या 57700-57800 के पास बिकवाली पर फोकस करें। फिलहाल रेंज 57200-57000 से 57800-58000 के बीच है।
चकाचक चार्ट वाले शेयर बताने के लिए हमारे साथ जुड़े हैं Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री। इनकी पॉलीकैब में 9370 रुपए के आसपास,9294 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 9512 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है। वहीं, टीवीएस मोटर्स में इनकी 4380 रुपए के आसपास, 4338 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 4481 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।