Trading Ideas: क्रूड में ऊबाल से गिफ्ट निफ्टी नर्वस दिख रहा है। यह निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन लाल निशान में कारोबार कर रहा है। इधर FIIs से भी सपोर्ट नहीं है। कैश में 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की बिकवाली आई है। वायदा में भी इन्होंने शॉर्ट पोजिशन बढ़ाई है। MOU खत्म होते ही ईरान-US की तल्खी बढ़ गई है। ट्रंप ने कहा है कि ईरान आत्मसमर्पण करे। उन्होंनें समझौते की डेडलाइन बढ़ाने से भी इनकार किया और ओमान पर भी बमबारी की चेतावनी दी है। उधर ईरान ने कहा है कि कूटनीति फेल हुई तो युद्ध तय है।
