Trading Ideas: बाजार में लगातार पांचवे दिन दबाव, अनुज सिंघल से जाने अब कहां बनेगा पैसा

Trading Ideas: अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी में पिछले हफ्ते एक निगेटिव नजरिया लिया गया था। इंडिया VIX और FII के बर्ताव को देखकर लगा था कि करेक्शन आ रहा है। हालांकि बाजार अभी भी ध्वस्त नहीं हुआ है। गिरावट 200 अंकों की रही लेकिन इंट्राडे में काफी मौके मिले। निफ्टी में इस समय दोनों तरफ इंट्राडे ट्रेड्स मिल रहे हैं

अपडेटेड Aug 17, 2026 पर 10:55 AM
Trading Ideas: अनुज सिंघल ने कहा निफ्टी के लिए सबसे अहम सपोर्ट 24,250-24,300 पर है। अगर ये लेवल टूटा तो अगला बड़ा सपोर्ट 24,000 पर ही है। इसके लिए पहला रजिस्टेंस 24,400-24,450 पर है। बड़ा रजिस्टेंस 24,550-24,600 पर है

Trading Ideas :कमजोर ग्लोबल संकेतों से बाजार में लगातार पांचवे दिन दबाव देखने को मिल रहा है। निफ्टी 50 अंकों की कमजोरी के साथ 24300 के करीब दिख रहा है। बैंक निफ्टी में ज्यादा गिरावट दिख रही है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी हल्की नरमी है। वहीं वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX में दो फीसदी से ज्यादा की बढ़त नजर आ रही है। IT और सरकारी बैंकों में सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिल रहा है। दोनों सेक्टर इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा फिसले हैं। IT में दो फीसदी की गिरावट के साथ इंफोसिस और एम्फैसिस वायदा के टॉप लूजर्स में शामिल हैं। साथ ही कैपिटल मार्केट,रियल्टी और FMCG में भी दबाव है। वहीं डिफेंस,ऑटो और कैपिटल गुड्स में हल्की बढ़त है।

क्या टूटेगी निफ्टी की रेंज?

बाजार की आगे की चाल और रणनीति पर अपनी राय साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि पिछले पूरे हफ्ते बाजार एक रेंज में रहा। निफ्टी ने पिछले हफ्ते लगभग रोज लोअर हाई बनाया। सिर्फ 1 दिन हायर लो था। शुक्रवार की क्लोजिंग काफी अहम रही। आज सुबह ज्यादातर एसेट क्लास वहीं थे जहां शुक्रवार वे शुक्रवार को थे। अब अर्निंग्स सीजन भी खत्म हो चुका है। FIIs ने शुक्रवार को थोड़े और शॉर्ट्स जोड़े हैं। फिलहाल ऐसा कोई ट्रिगर नहीं दिखता जिससे बड़ा मूव आए। कैबिनेट फेरबदल की काफी चर्चा है लेकिन पहले भी ये कई बार सुना है।


CAS पर एक्शन में SEBI

CAS पर CNBC-आवाज़ की मुहिम का बड़ा असर देखने को मिला है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक SEBI CAS की दिक्कतों को लेकर एक्शन में है। HFTs,मार्केट मेकर्स,MFs और शेयर ब्रोकर्स से बातचीत हो रही है। इनके साथ सेबी ने निजी स्तर पर कई बैठकें की हैं। SEBI ये जानना चाह रहा है कि नए सिस्टम से क्या दिक्कत आ रही है। SEBI चेयरमैन ने पिछले हफ्ते जरूरत पड़ने पर नियमों में बदलाव की बात की थी।

15 अगस्त को PM का फोकस

15 अगस्त को PM ने मैन्युफैक्चरिंग पर फोकस की बात कही। यह कैपिटल गुड्स,EMS और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों के लिए पॉजिटिव है। इंडस्ट्रियल्स, लॉजिस्टिक्स और कंपोनेंट कंपनियों के लिए भी यह पॉजिटिव खबर है। पीएम ने कहा कि पूरी मैन्युफैक्चरिंग वैल्यू चेन भारत में डेवलप करने पर फोकस रहेगा। असेंबली से कंपोनेंट्स,डिजाइन और फिनिश्ड प्रोडक्ट्स तक बड़ी स्ट्रक्चरल थीम बनेगी।

पीएम ने सेमिकंडक्टर पर भी जोर दिया। यह सेमिकंडक्टर इकोसिस्टम,इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग, कैपिटल इक्विपमेंट और पावर सेक्टर के लिए पॉजिटिव है। पीएम ने एनर्जी सिक्योरिटी मजबूत करने की भी बात कही। ऐसे में आगे तेल-गैस,पावर,रिन्यूएबल्स,न्यूक्लियर और एनर्जी इंफ्रा बड़ी थीम बन सकती हैं।

पीएम ने लाल किले से दिए गए अपने भाषण में कहा कि 2047 तक 100 GW न्यूक्लियर पावर का लक्ष्य है। यह उनके भाषण के लंबी अवधि के बड़े लक्ष्य में से एक है। उन्होंने क्रिटिकल मिनरल्स और डीप-सी एक्सप्लोरेशन, माइनिंग,मटेरियल्स,EV, बैटरियों और डिफेंस सप्लाई चेन के स्ट्रैटेजिक महत्व की भी बात की। डिफेंस में आत्मनिर्भरता पर फोकस से घरेलू डिफेंस प्रोडक्शन, ड्रोन,काउंटर-ड्रोन सिस्टम और हाइपरसोनिक टेक्नोलॉजी को बढ़ावा मिलेगा।

पीएम ने गति शक्ति/इंफ्रास्ट्रक्चर की भी बात की। इनमें कैपेक्स साइकिल जारी रहने से बड़ा फायदा मिलेगा। इसका फायदा EPC,रेलवे,सड़क, लॉजिस्टिक्स,सीमेंट और कंस्ट्रक्शन को मिलेगा। पीएम के AI+1 करोड़ युवाओं की ट्रेनिंग के ऐलान से डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की मांग भी बढ़ सकती है। Fortune 500 में 50 भारतीय कंपनियों के लक्ष्य की भी बात की गई है। दुनिया के टॉप-5 बैंकों में 1 भारतीय बैंक का लक्ष्य है। टॉप-5 फार्मा कंपनियों में 1 भारतीय कंपनी का लक्ष्य भी रखा गया है।

बाजार: अब क्या हो रणनीति?

अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी में पिछले हफ्ते एक निगेटिव नजरिया लिया गया था। इंडिया VIX और FII के बर्ताव को देखकर लगा था कि करेक्शन आ रहा है। हालांकि बाजार अभी भी ध्वस्त नहीं हुआ है। गिरावट 200 अंकों की रही लेकिन इंट्राडे में काफी मौके मिले। निफ्टी में इस समय दोनों तरफ इंट्राडे ट्रेड्स मिल रहे हैं। पहली ट्रेड 24,450 के SL से बिकवाली और दूसरी 24,250 के SL से खरीदारी की है। कभी तो ये रेंज टूटेगी लेकिन फिलहाल तो यही करना है। आज कोस्पी बंद है तो IT का एल्गो ट्रेड नहीं होगा। HDFC बैंक अभी भी बाजार की सबसे कमजोर कड़ी है। डिफेंस अभी भी बाजार का सबसे मजबूत पॉकेट है। भारती में शुक्रवार को एक नया ब्रेकआउट मिला है। मजबूत NBFCs जैसे कि श्रीराम फाइनेंस में गिरावट पर खरीदारी करें। इसके अलावा कोई बड़ा सेक्टोरल ट्रेंड फिलहाल नहीं दिखता। नतीजों का मौसम खत्म हो गया है। देखें कुल मिलाकर कहां मजबूती रही। जहां नतीजे और कमेंट्री दोनों अच्छे थे,वहां रैली होगी।

निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी के लिए सबसे अहम सपोर्ट 24,250-24,300 पर है। अगर ये लेवल टूटा तो अगला बड़ा सपोर्ट 24,000 पर ही है। इसके लिए पहला रजिस्टेंस 24,400-24,450 पर है। बड़ा रजिस्टेंस 24,550-24,600 पर है। 24,400-24,450 रिजेक्ट हो तो बिकवाली करें,स्टॉप लॉस 24,500 पर रखें। अगर 24,250-24,300 होल्ड करे तभी खरीदें। स्टॉप लॉस 24,200 पर रखें।

बैंक निफ्टी पर स्ट्रैटेजी

बैंक निफ्टी के लिए सबसे अहम सपोर्ट 57,000-57,200 पर है। इसके नीचे फिसले तो 56,500 भी संभव है। इसके लिए पहला रजिस्टेंस 57,600-57,800 पर और बड़ा रजिस्टेंस 58,000-58,200 पर है। बैंक निफ्टी में फिलहाल ट्रेडिंग करना काफी मुश्किल है।

 

 

Market Trend: निफ्टी में बेस के पास गिरावट पर खरीदारी की रणनीति करेगी काम, इन दो शेयरों में हो सकती है अच्छी कमाई

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।