Trading Ideas :कमजोर ग्लोबल संकेतों से बाजार में लगातार पांचवे दिन दबाव देखने को मिल रहा है। निफ्टी 50 अंकों की कमजोरी के साथ 24300 के करीब दिख रहा है। बैंक निफ्टी में ज्यादा गिरावट दिख रही है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी हल्की नरमी है। वहीं वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX में दो फीसदी से ज्यादा की बढ़त नजर आ रही है। IT और सरकारी बैंकों में सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिल रहा है। दोनों सेक्टर इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा फिसले हैं। IT में दो फीसदी की गिरावट के साथ इंफोसिस और एम्फैसिस वायदा के टॉप लूजर्स में शामिल हैं। साथ ही कैपिटल मार्केट,रियल्टी और FMCG में भी दबाव है। वहीं डिफेंस,ऑटो और कैपिटल गुड्स में हल्की बढ़त है।
