Trading Ideas: बाजार में रिवर्सल के संकेत, अनुज सिंघल से जानें अब क्या होगा मार्केट का अगला मूव

Trading Ideas: बैंक निफ्टी में 50,000 अब रॉक सॉलिड लेवल होगा। एक बार के लिए हो सकता है 53,500-54,000 भी चला जाए। लेकिन दिक्कत वही है कि किसी भी लॉन्ग ट्रेड में SL काफी डीप होगा। चाहें तो गैपडाउन में 200-300 प्वाइंट के स्टॉपलॉस के साथ लॉन्ग करें। या फिर पहले घंटे के Low का स्टॉपलॉस लगाएं।

अपडेटेड Apr 06, 2026 पर 9:24 AM
Story continues below Advertisement
Trading plan: अनुज सिंघल ने कहा कि डॉनल्ड ट्रंप ने फिर से धमकी दी और फिर डील की बात कह डाली। और पिछली बार भी उन्होंने पावर प्लांट पर अटैक की सिर्फ धमकी ही दी थी। आज भी हो सकता है कि हमारे बाजार ज्यादा ना गिरें।

सीएनबीसी- आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल

इस सवाल का जवाब तो 6 महीने बाद ही मिलेगा, लेकिन शुक्रवार का प्राइस एक्शन काफी बुलिश था। अमूमन बाजार में बॉटम खराब खबर पर बनता है। शुक्रवार को भारी गैप-डाउन हुआ और मार्च का low टूटा। और उसके बाद एकतरफा तेजी हुई और हम दिन के शिखर पर बंद हुए। Adv/dec 1:5 से शुरू होकर करीब 2:1 परजाकर बंद हुआ और ये सब तय हुआ जब ब्रेंट भी पूरे दिन 109 के करीब था। ठीक है, आज ब्रेंट थोड़ा और ऊपर आया है।

अनुज सिंघल ने कहा कि डॉनल्ड ट्रंप ने फिर से धमकी दी और फिर डील की बात कह डाली। और पिछली बार भी उन्होंने पावर प्लांट पर अटैक की सिर्फ धमकी ही दी थी। आज भी हो सकता है कि हमारे बाजार ज्यादा ना गिरें। शुक्रवार का low 22,182 अब पत्थर की लकीर होगी। खबर चाहे जो भी आए, अब बड़ी गिरावट 22,182 के नीचे ही होगी। 24,800 पर हमने बोल्ड नजरिया रखा था 22,000 का, वो पूरा हुआ। शुक्रवार की रैली में FIIs ने फिर बड़ी बिकवाली की, खासकर कैश मार्केट में है।

बाजार: कहां होगी अब नजर?


अनुज सिघल ने कहा कि विजय केडिया ने कहा था कि बॉटम सिर्फ दो लोग पकड़ सकते हैं, भगवान या झूठा। मगर एक अंदाजा लगाया जा सकता है, और हो सकता है वो गलत भी पड़े । रिस्क-रिवॉर्ड के हिसाब से अब यहां से शॉर्ट में शायद ज्यादा दम नहीं। जबतक परमाणु युद्ध ही ना हो जाए, प्राइस एक्शन काफी कुछ पचा चुका है। एक थ्योरी अब ये है कि यहां से बाजार बड़ी शॉर्ट कवरिंग के लिए तैयार है। हां, बड़ी शॉर्ट कवरिंग के लिए एक ट्रिगर की जरूरत है। पिछले पूरे महीने हमारा फोकस पैसा बचाने पर था। हमने डराया नहीं, सिर्फ लोगों को सचेत किया था। मुझे वीकेंड में इतने लोग मिले और सबने यही बात कही। CNBC-आवाज़ देखकर उनका पैसा बचा और सबका यही सवाल था कि अब हमने क्या करना है।

तो अब क्या हो रणनीति?

अगर पैसा बचाया है तो अब आप निवेश शुरू करिये। अच्छी क्वॉलिटी के स्मॉल कैप में अब काफी वैल्यू है। कोशिश करें कि उन शेयरों को चुने जिन पर तेल की तेजी का असर ना हो। क्योंकि एक बात मान लीजिए, अगली दो तिमाहियां पूरी तरह washout होने वाली हैं। कुल मिलाकर जनवरी-मार्च और अप्रैल-जून खराब रहेंगे और ऐसे में बाजार के पास वॉर के बाद भी चुनौतियां रहेंगी। 2 साल पहले हम स्मॉल कैप पर bearish हुए थे। सिर्फ पैसे की ताकत पर स्मॉलकैप की रैली नजर आई थी और कहीं ना कहीं हमें एक घमंड भी दिखा रही थी। अब कम से कम भाव आपके पक्ष में आ चुके हैं। जहां तक ट्रेडिंग अप्रोच है वो काफी आसान है।

उन्होंने आगे कहा कि अब ये बाजार “गिरावट में खरीदारी ” का है जब तक गुरुवार का low ना टूटे। अगर गुरुवार का low टूटा तो फिर बड़ी गिरावट होने का रिस्क रहेगा, लेकिन हमारा बेस केस है कि यहाँ से अब 23,500 तक रैली होगी। जो भी करें सख्त स्टॉप लॉस के साथ और ओवरनाइट हेज जरूर लें।

निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी में अब सिर्फ एक लेवल अहम 22,182 पर है। गुरुवार का Low यानी 22,182 अब एक लक्ष्मण रेखा है। दिक्कत ये है कि यहां से स्टॉपलॉस काफी डीप है। अगर इतना डीप स्टॉपलॉस नहीं लगा सकते तो दूर रहें। पहले घंटे में निफ्टी की तस्वीर काफी साफ हो जाएगी और अगर 22,800 पार हुआ तो बड़ी कवरिंग भी हो सकती है।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंक निफ्टी में 50,000 अब रॉक सॉलिड लेवल होगा। एक बार के लिए हो सकता है 53,500-54,000 भी चला जाए। लेकिन दिक्कत वही है कि किसी भी लॉन्ग ट्रेड में SL काफी डीप होगा। चाहें तो गैपडाउन में 200-300 प्वाइंट के स्टॉपलॉस के साथ लॉन्ग करें। या फिर पहले घंटे के Low का स्टॉपलॉस लगाएं।

Global Market: ट्रंप की धमकी से सहमा ग्लोबल बाजार, एशिया में मिलाजुला कारोबार, गिफ्ट निफ्टी की फ्लैट चाल

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।