Trading Ideas : बाजार की शुरुआती गिरावट और बढ़ी, कमजोर बाजार में भी इन दो शेयरों में बन सकता है पैसा

Trading Ideas : बाजार में एक अच्छा रुझान यह दिख रहा है कि वैल्यूएशन वापस अपने औसत स्तर पर आ रहे हैं। जिन लार्ज-कैप शेयरों का वैल्यूएशन कम था,उनमें अब सुधार देखने को मिल रहा है, जबकि पूरे बाजार में जो शेयर ओवरवैल्यूड थे उनका भाव अब नीचे आ रहा है। यह रुझान म्यूचुअल फंड के रिटर्न में भी साफ नजर आ रहा है जो आगे भी जारी रहने की संभावना है

अपडेटेड Nov 19, 2026 पर 10:32 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Trading Ideas : एक्सपर्ट्स का कहना है कि बाजार की मौजूदा चाल काफी मजबूत है। डॉलर के मुकाबले रुपये में आई तेज मजबूती एक और बड़ा फैक्टर है जो बाजार के इस मोमेंटम को बनाए रख सकता है

Trading Ideas : भारतीय बाजारों में शुरुआती गिरावट और बढ़ गई है। फिलहाल सेंसेक्स 288.71 अंक यानी 0.35 प्रतिशत गिरकर 81,743.10 पर और निफ्टी 109.75 अंक यानी 0.44 प्रतिशत गिरकर 25,118.20 पर कारोबार कर रहा है। सेक्टर्स की बात करें तो IT इंडेक्स में 2% की गिरावट आई है। जबकि मीडिया और मेटल इंडेक्स में 1-1% की गिरावट देखने को मिल रही है।। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.3% और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5% नीचे कारोबार कर रहा है।

बाजार की चाल पर बात करते हुए जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के वी.के विजयकुमार ने कहा कि कल निफ्टी में प्रॉफिट बुकिंग और मेटल शेयरों में भारी गिरावट के कारण आई 159 अंकों की गिरावट को एक जरूरी करेक्शन के तौर पर देखा जा सकता है। यह करेक्शन इसलिए हुआ क्योंकि बाजार बहुत कम समय में बहुत तेजी से ऊपर चढ़ गया था। इस तरह के करेक्शन बाजार को हेल्दी बनाते हैं। FIIs की ओर से लगातार आ रहा निवेश, जो इस महीने अब तक रिकॉर्ड 94,299 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है और कंपनियों की शानदार अर्निंग ग्रोथ,बाजार को आगे ले जाने की क्षमता रखते हैं। बाजार की मौजूदा चाल काफी मजबूत है। डॉलर के मुकाबले रुपये में आई तेज मजबूती एक और बड़ा फैक्टर है जो बाजार के इस मोमेंटम को बनाए रख सकता है।

बाजार में एक अच्छा रुझान यह दिख रहा है कि वैल्यूएशन वापस अपने औसत स्तर (मीन) पर आ रहे हैं। जिन लार्ज-कैप शेयरों का वैल्यूएशन कम था, उनमें अब सुधार देखने को मिल रहा है, जबकि पूरे बाजार में जो शेयर ओवरवैल्यूड (जरूरत से ज्यादा महंगे) थे उनका भाव अब नीचे आ रहा है। यह रुझान म्यूचुअल फंड के रिटर्न में भी साफ नजर आ रहा है जो आगे भी जारी रहने की संभावना है।


निफ्टी-बैंक निफ्टी पर रणनीति

सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 25,100-25,150 पर और बड़ा सपोर्ट 24,950-25,050 पर है। इसके लिए खरीदारी जोन 25,050-25,150 है। सख्त SL 24,975 पर रखें। इसके लिए पहला रजिस्टेंस 25,250-25,300 पर और बड़ा रजिस्टेंस 25,400-25,450 पर है। 25,250-25,300 रिजेक्ट हो तो बिकवाली करें। SL 25,350 पर रखें।

बैंक निफ्टी पर अपनी स्ट्रैटेजी साझा करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि 61,500 तक की गिरावट में दिसंबर की कॉल्स जोड़ें और 60,700-60,800 का ट्रेलिंग SL रखें।

चकाचक चार्ट वाले शेयर

चकाचक चार्ट वाले शेयर बताने के लिए हमारे साथ जुड़े हैं इक्विनॉक्स रिसर्च एंड एडवाइजर्स (EQUINOX Research & Advisors) के पंकज रांदड़। इनकी आज SBIN फ्यूचर्स में 1140 रुपए के ऊपर, 1130 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 1170 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है। वहीं, MUTHOOTFIN फ्यूचर्स में इनकी 2640 रुपए के आसपास 2650 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 2580-2540 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है।

 

Share Market Live Update: सेंसेक्स फ्लैट, निफ्टी 25,200 के नीचे, Infosys, Hindalco में गिरावट

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।