अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज
अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज
बाजार में जब खबरें अच्छी हों तो भाव अच्छा नहीं होता। भाव आपको तब अच्छा मिलता है जब खबरें अच्छी नहीं होतीं। 25,350 पर एंट्री करने वालों को बाजार ने रिवार्ड किया, लेकिन अब अगर 25,900 पर एंट्री की तो तुरंत रिवार्ड नहीं मिलेगा। 25,850-25,900 पर हमने कुछ मुनाफावसूली की बात की थी। अब फ्रेश एंट्री के लिए 25,750-25,800 बेस्ट जोन होगा और अब 25,650 का एक सख्त और टाइट SL रखना होगा। अगर सब कुछ ठीक चला तो शायद नवंबर में ही नया हाई लगे। लेकिन ये ट्रेंडिंग बाजार नहीं है जिसमें आप कहीं भी ले लें। इस बाजार में आपको रिस्क-रिवार्ड देख कर काम करना है।
हैप्पी करने वाले 3 ट्रिगर
1- रिटेल महंगाई दर
महंगाई 10 साल के निचले स्तर पर पहुंची है। दरों में कटौती की उम्मीद बढ़ी है। आज PSU बैंक, NBFCs, रिटेल एस्टेट पर नजर रखें।
2- क्रूड टूटा
ब्रेंट का भाव 4% गिरकर $63 के नीचे आया है। एशियन पेंट्स, पिडिलाइटस इंडिगो, OMCs पर खास नजर रखें। एशियन पेंट्स कल का Stock Of The Day रहा, आज भी चलना चाहिए।
3- US शटडाउन खत्म
US में शटडाउन खत्म करने का बिल पास हुआ। शटडाउन खत्म होना IT के लिए अच्छा है। IT के साथ भारत फोर्ज, संवर्धन मदरसन और Sona BLW पर नजर रखें।
बाजार: आज के संकेत
आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी का दिन है। आज का सबसे अहम नंबर होगा हीरो मोटोकॉर्प का । हीरो की कमेंट्री पर आज बाजार खास ध्यान देगा। वोल्टास और PG इलेक्ट्रोप्लास्ट के नतीजों भी काफी अहम हैं। बाजार का सबसे कमजोर सेक्टर AC और EMS है । उस हिसाब से आज इन दोनों कंपनियों की कमेंट्री देखेंगे ।
बाजार:अब क्या हो रणनीति?
सबसे पहली बात: बाजार में तेजी है, लेकिन सधी हुई तेजी है। इस बाजार में गिरावट पर खरीदारी करने वालों को मुनाफा मिल रहा है। गिरावट में आपको लॉन्ग पोजिशन लेनी है, क्योंकि फिर ऐसा टाइम आएगा जिसमें दो दिन में निफ्टी 300-400 प्वाइंट भागेगा। लेकिन बड़ा सवाल ये है कि क्या उस सयम आपके पास पोजीशन होगी। कितने लोगों ने पिछले हफ्ते निफ्टी को लॉन्ग करने की हिम्मत की? और जरूरी नहीं है कि आपको ठीक बॉटम पर ही लेना है। शुक्रवार को बाजार ने यू-टर्न लिया और बॉटम बनाया
मंगलवार को भी पहले बाजार काफी गिरा और फिर दोपहर से चला। कल भी शुरुआती गिरावट के बाद बाजार में अच्छी तेजी आई। आज भी हो सकता है आपको एक अच्छी गिरावट मिल जाए, लेकिन उस गिरावट में खरीदारी करें और लॉजिकल SL लगाएं। अगर SL लगा तो bad luck, लेकिन bad ट्रेड नहीं होगी। FIIs अभी भी शॉर्ट हैं लेकिन कुछ रिवर्सल के संकेत हैं। कल कैश और फ्यूचर्स मिला दें तो FIIs ने नेट खरीदारी की है और 11 दिन बाद कल निफ्टी में भी FIIs थोड़ी खरीदारी है।
अगर शॉर्ट कवरिंग शुरू हुई तो नया शिखर बन सकता है।
बिहार के Exit Poll भाव में हैं, कल वास्तविक नतीजे भी आने हैं। अगर किसी भी कारण से आपको 25,600-25,650 मिल जाए तो लपक लें। इसके अलावा अपना फोकस individual stocks पर रखें। आज OMC शेयर और NBFCs पर फोकस करें।
निफ्टी पर रणनीति
पहला सपोर्ट 25,800-25,850 पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 25,700-25,750 पर है। 25,750 तक की हर गिरावट को खरीदें, SL- 25,650 पर लगाए। अभी के लिए निफ्टी में कोई शॉर्ट ट्रेड नहीं। मुनाफावसूली और शॉर्ट करने में बड़ा फर्क होता है। पहला रजिस्टेंस 25,950-26.050 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 26,050-26,150 पर है।
बैंक निफ्टी पर रणनीति
बैंक निफ्टी इस समय ऑल टाइम हाई के डर का शिकार है। ऑल टाइम हाई के करीब काफी रजिस्टेंस है। 57,500-57,800 बेस्ट एंट्री जोन रहेगा। 57,500 के नीचे बैंक निफ्टी कमजोर होगा। 58,400-58,600 काफी मजबूत रजिस्टेंस है। 58,600 के ऊपर निकले तो 59,500-60,000 के लक्ष्य होंगे
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।