Get App

Trading Ideas Today: निफ्टी में अभी भी अपट्रेंड बरकरार , 25,400-25,450 के जोन को पार करने की जरूरत

Trading Ideas Today: आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी है। आज ऑप्शन राइटर्स की रेंज का मामला है। आज के लिए 25,075-25,325 की एक बेसिक रेंज है। अगर ये रेंज टूटी तो बड़ी ट्रेड मिलेगी। अब सारी नजरें बड़े बैंकों और IT के नतीजों पर होंगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 14, 2025 पर 9:16 AM
Trading Ideas Today: निफ्टी में अभी भी अपट्रेंड बरकरार , 25,400-25,450 के जोन को पार करने की जरूरत
बाजार में इस समय कोई चिंता की बात नहीं है। निफ्टी में अभी भी अपट्रेंड बरकरार है। निफ्टी से ज्यादा बैंक निफ्टी में मजबूती है।

अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज

बाजार में इस समय कोई चिंता की बात नहीं है। निफ्टी में अभी भी अपट्रेंड बरकरार है। निफ्टी से ज्यादा बैंक निफ्टी में मजबूती है। बैंक निफ्टी लॉन्ग और निफ्टी पुट्स की स्ट्रैटेजी ने काम किया है। बस 25,400-25,450 के जोन को पार करने की जरूरत है। 25,450 के ऊपर मजबूत FIIs शॉर्ट्स को भी कवर करना होगा। बैंक निफ्टी ऑल टाइम हाई के संकेत दे रहा है। ऑल टाइम हाई से बैंक निफ्टी अब 1000 अंक ही दूर है। जब तक 25,000-25,050 के ऊपर हैं, ट्रेंड पॉजिटिव है। FIIs ने थोड़ी बिकवाली की है, लेकिन ऐसा नहीं कि मूड बिगाड़ दे।

बाज़ार: आज के संकेत

आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी है। आज ऑप्शन राइटर्स की रेंज का मामला है। आज के लिए 25,075-25,325 की एक बेसिक रेंज है। अगर ये रेंज टूटी तो बड़ी ट्रेड मिलेगी। अब सारी नजरें बड़े बैंकों और IT के नतीजों पर होंगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें