सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल
सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल
लगातार 22500 से सिर्फ 'Buy On Dips' की सलाह रही है। पिछले हफ्ते भी मंथ एंड कॉल्स लेने की सलाह थी। परसों भी बाजार ने गिरावट से शानदार रिकवरी दिखाई है। इस रिकवरी में हमारा 24800 का लक्ष्य है। बैंक निफ्टी में भी 56500-57000 तक का लक्ष्य रहा है। जिनके पास लॉन्ग हैं वो तो बिंदास कैरी कर सकते हैं। लेकिन अगर नया सौदा लेना है तो 400 अंकों के गैपअप पर नहीं ले सकते। हां, लेकिन आप आज स्टॉक स्पेसिफिक रणनीति रख सकते हैं। आज फिर बैंक और NBFC आउटपरफॉर्म कर सकते हैं। इसके अलावा ऑटो, रियल एस्टेट जैसे शेयरों पर भी नजर रखें।
क्या अब बड़ा ट्रेंड पॉजिटिव है?
बाजार के बड़े तौर पर 3 ट्रेंड होते हैं । शॉर्ट, मीडियम और लॉन्ग टर्म। शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म ट्रेंड अब साफ तौर से पॉजिटिव हैं और मीडियम ट्रेंड अभी भी पूरी तरह से साफ नहीं है। ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि 22,182 का निचला स्तर अब नहीं टूटेगा और इसको तोड़ने के लिए अब इस युद्ध को बहुत गंदा रूप लेना पड़ेगा। जबतक हालात बहुत खराब नहीं हों, अब युद्ध से जुड़ा बेस बन चुका है, लेकिन हमारे बाजार के लिए एक बड़ा मैक्रो चैलेंज खुला हुआ है। महंगे क्रूड का मीडियम टर्म में बुरा असर पड़ेगा और अगर वाकई में मानसून सामान्य से नीचे निकला तो दिक्कत बढ़ेगी। ऐसे में ये कहना कि हम ऑल टाइम हाई तक जाएंगे जल्दबाजी होगी। बाजार में आपको हर हफ्ते अपनी रणनीति की समीक्षा करनी होगी। अच्छी बात ये है कि बाजार बता देगा कि वो क्या कहना चाहता है
इस बार भी टॉप और बॉटम दोनों बाजार ने ही बताए थे
बाजार: अब क्या हो रणनीति?
लॉन्ग रहें और गिरावट में पोजीशन जोड़ें। अब आपके लिए नया पोजिशनल SL 23,555 पर होगा। बड़े गैपअप के बाद एक छोटे पुलबैक का इंतजार करें। अगर पुलबैक ना भी आए तो ऑप्शन कीमतें थोड़ी कम होने दें। सुबह 400 अंकों के गैपअप पर ना खरीदें। हो सकता है उसमें भी पैसा बन जाए लेकिन वो काफी रिस्की होगा। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों पर फोकस करें। बाजार के बॉटम बनने से पहले से मिडकैप और स्मॉलकैप पर पॉजिटिव नजरिया था। साफ है कि अब बाजार में पोर्टफोलियो रिपेयर हो रहे हैं। अच्छी क्वालिटी के शेयर अब भी अच्छे वैल्यूएशन्स पर मिल रहे हैं। अब यहां से निफ्टी कहीं भी जाए लेकिन निवेश के लिए मौके अच्छे हैं। घरेलू इकोनॉमी से जुड़े सेक्टर्स/शेयरों पर फोकस करें और जहां तेल का असर नहीं है वो सेक्टर्स/शेयर सबसे अच्छी स्थिति में हैं।
निफ्टी पर रणनीति
अगर गिफ्ट निफ्टी सही हुआ तो हम 24,200 पर खुलेंगे। अगर 24,250 के ऊपर टिके तो 24,500 तक कोई बड़ी रजिस्टेंस नहीं है। गैप-अप के बाद खरीदारी का सबसे अच्छा जोन 24,075-24,150 पर है । और नए लॉन्ग सौदों पर 23,950 का सख्त SL रखें। अभी फिलहाल शॉर्ट के बारे में ना सोचें। 24,450-24,500 के स्तरों पर चाहें तो थोड़ा मुनाफा बुक करें।
बैंक निफ्टी पर स्ट्रैटेजी
बैंक निफ्टी में 56,500 पर थोड़ी रजिस्टेंस है। 56,500 के ऊपर टिके तो 1000-1500 अंकों की और तेजी संभव है। बैंक निफ्टी तब 57,500-58,000 तक जा सकता है। गैप-अप के बाद 200-300 की गिरावट का इंतजार करें। 56,000-56,200 के बीच मिले तो सबसे अच्छी एंट्री होगी। तब आपको 55,800 का एक सख्त SL लगाना होगा।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।