Get App

Trading Ideas: अनसर्टेनिटी के बीच बाजार में बना रखा हैं आपने लॉन्ग पोजिशन, अनुज सिंघल से जानें अब क्या होनी चाहिए रणनीति

Trading Ideas: बाजार के बड़े तौर पर 3 ट्रेंड होते हैं । शॉर्ट, मीडियम और लॉन्ग टर्म। शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म ट्रेंड अब साफ तौर से पॉजिटिव हैं और मीडियम ट्रेंड अभी भी पूरी तरह से साफ नहीं है। ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि 22,182 का निचला स्तर अब नहीं टूटेगा और इसको तोड़ने के लिए अब इस युद्ध को बहुत गंदा रूप लेना पड़ेगा

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Apr 15, 2026 पर 8:50 AM
Trading Ideas: अनसर्टेनिटी के बीच बाजार में बना रखा हैं आपने लॉन्ग पोजिशन, अनुज सिंघल से जानें अब क्या होनी चाहिए रणनीति
Trading plan : लॉन्ग रहें और गिरावट में पोजीशन जोड़ें। अब आपके लिए नया पोजिशनल SL 23,555 पर होगा। बड़े गैपअप के बाद एक छोटे पुलबैक का इंतजार करें।

सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल

लगातार 22500 से सिर्फ 'Buy On Dips' की सलाह रही है। पिछले हफ्ते भी मंथ एंड कॉल्स लेने की सलाह थी। परसों भी बाजार ने गिरावट से शानदार रिकवरी दिखाई है। इस रिकवरी में हमारा 24800 का लक्ष्य है। बैंक निफ्टी में भी 56500-57000 तक का लक्ष्य रहा है। जिनके पास लॉन्ग हैं वो तो बिंदास कैरी कर सकते हैं। लेकिन अगर नया सौदा लेना है तो 400 अंकों के गैपअप पर नहीं ले सकते। हां, लेकिन आप आज स्टॉक स्पेसिफिक रणनीति रख सकते हैं। आज फिर बैंक और NBFC आउटपरफॉर्म कर सकते हैं। इसके अलावा ऑटो, रियल एस्टेट जैसे शेयरों पर भी नजर रखें।

क्या अब बड़ा ट्रेंड पॉजिटिव है?

बाजार के बड़े तौर पर 3 ट्रेंड होते हैं । शॉर्ट, मीडियम और लॉन्ग टर्म। शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म ट्रेंड अब साफ तौर से पॉजिटिव हैं और मीडियम ट्रेंड अभी भी पूरी तरह से साफ नहीं है। ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि 22,182 का निचला स्तर अब नहीं टूटेगा और इसको तोड़ने के लिए अब इस युद्ध को बहुत गंदा रूप लेना पड़ेगा। जबतक हालात बहुत खराब नहीं हों, अब युद्ध से जुड़ा बेस बन चुका है, लेकिन हमारे बाजार के लिए एक बड़ा मैक्रो चैलेंज खुला हुआ है। महंगे क्रूड का मीडियम टर्म में बुरा असर पड़ेगा और अगर वाकई में मानसून सामान्य से नीचे निकला तो दिक्कत बढ़ेगी। ऐसे में ये कहना कि हम ऑल टाइम हाई तक जाएंगे जल्दबाजी होगी। बाजार में आपको हर हफ्ते अपनी रणनीति की समीक्षा करनी होगी। अच्छी बात ये है कि बाजार बता देगा कि वो क्या कहना चाहता है

सब समाचार

+ और भी पढ़ें