Get App

Trading Plan: क्या भारी बिकवाली के बाद निफ्टी 22800 का स्तर फिर से हासिल कर सकता है और बैंक निफ़्टी 55000 तक रिकवर कर सकता है?

Trading Plan: मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि निफ्टी 22,800 और उसके बाद 23,000 की ओर वापसी की कोशिश कर सकता है। हालांकि,कमजोर मार्केट स्ट्रक्चर के बीच किसी भी रिकवरी का टिके रहना जरूरी है। इससे लिए तत्काल सपोर्ट 22,550–22,500 पर दिख रहा है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Sep 30, 2026 पर 8:32 AM
Trading Plan: क्या भारी बिकवाली के बाद निफ्टी 22800 का स्तर फिर से हासिल कर सकता है और बैंक निफ़्टी 55000 तक रिकवर कर सकता है?
Trading Plan:आशीष क्याल का कहना है कि बैंक निफ्टी का ट्रेंड मंदड़ियों के पक्ष में है। अगर यह 54,000 के नीचे जाता है तो इसमें फिर से गिरावट आ सकती है और यह 53,316 या उससे नीचे जा सकता है

Trading Plan : हाल के सेशन में भारी बिकवाली के बाद निफ्टी 22,800 (सबसे नजदीकी रेजिस्टेंस) और फिर 23,000 (बड़ा रेजिस्टेंस) की ओर वापसी की कोशिश कर सकता है। मोमेंटम इंडिकेटर्स पर बिकवाली के दबाव में कमी के संकेत और तेल की कीमतों में नरमी से कुछ सपोर्ट मिल सकता है। हालांकि, कमजोर मार्केट स्ट्रक्चर के बीच किसी भी रिकवरी का टिके रहना जरूरी है। निफ्टी के लिए 22,550–22,500 के लेवल पर तत्काल सपोर्ट दिख रहा है। वहीं, बैंक निफ्टी पिछले दिन की रिकवरी को 55,000–55,300 के अहम रेजिस्टेंस जोन की ओर बढ़ा सकता है। हालांकि,ओवरऑल ट्रेंड अभी भी बेयरिश है और मंगलवार का 53,785 का निचला स्तर तत्काल सपोर्ट लेवल का काम कर सकता है।

निफ्टी आउटलुक और रणनीति

वेव्स स्ट्रैटेजी एडवाइजर्स के फाउंडर और CEO आशीष क्याल का कहना है कि सितंबर 2026 में बाजार में असामान्य रूप से बड़ी गिरावट देखी गई है। इस महीने निफ्टी में अभी तक लगभग 5.86 प्रतिशत की गिरावट आई है,जो हाल के वर्षों में सितंबर के दौरान आई सबसे बड़ी गिरावट है। तुलना के लिए देखें तो सितंबर 2008 में निफ्टी 10.06 प्रतिशत और सितंबर 2018 में 6.42 प्रतिशत गिरा था।

डेली चार्ट पर पिछले हफ्तो थोड़ी रिकवरी के बाद निफ्टी में फिर से गिरावट शुरू हो गई है। इंडेक्स अभी 22,620 के आसपास एक अहम प्राइस वॉल्यूम जोन के पास ट्रेड कर रहा है। यह लेवल 2024 के आम चुनावों के दौरान देखे गए लेवल से मेल खाता है,जिससे यह जोन तकनीकी रूप से काफी अहम हो जाता है। नीचे की तरफ,22,480 का लेवल ध्यान देने लायक है,क्योंकि इसके नीचे जाने पर बिकवाली का दबाव और बढ़ सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें