Trading Plan : पिछले कुछ सेशन में आई एकतरफा तेजी के बाद अब थोड़ा करेक्शन मुमकिन, जानिए क्या हो ट्रेडिंग रणनीति
Trading Plan: मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि निफ्टी को 25,000-25,150 के जोन की ओर बढ़ने के लिए 24,775 (200-डे DMA) से ऊपर बने रहने की जरूरत है। तब तक,बाजार में कंसोलिडेशन जारी रह सकता है। इसमें निफ्टी के लिए 24,600-24,500 का जोन एक अहम सपोर्ट के तौर पर काम कर सकता है
Trading plan: जय ठक्कर का कहना है कि बैंक निफ्टी अपने 200-डे DMA से काफी ऊपर 57,450 पर बंद हुआ है। इसके अलावा,58,000 स्ट्राइक के आगे कोई बड़ा कॉल बेस नहीं है जो 59,500 और 60,000 के ऊपर के टारगेट के साथ बुलिश आउटलुक दिखाता है
Trading Plan : पिछले कुछ सेशन में आई एकतरफ़ा तेजी और पुट-कॉल रेश्यो (PCR) के ओवरबॉट लेवल पर पहुंचने के बाद,आने वाले सेशन में Nifty में कुछ प्रॉफ़िट बुकिंग और कंसोलिडेशन हो सकता है। हालांकि, मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि निफ्टी का ओवरऑल ट्रेंड मजबूत बना हुआ है। इंडेक्स को 25,000-25,150 जोन की ओर अपनी बढ़त को आगे बढ़ाने के लिए 24,775 (200-डे DMA) से ऊपर टिके रहने की जरूरत है। तब तक,बाजार में कंसोलिडेशन जारी रह सकता है। इसमें निफ्टी के लिए 24,600-24,500 का जोन एक अहम सपोर्ट के तौर पर काम कर सकता है।
उधर बैंक निफ्टी को 59,250 और उससे ऊपर की ओर अपना अपट्रेंड फिर से शुरू करने के लिए 58,500-58,700 जोन से ऊपर टिके रहने और रिकवर करने की जरूरत है। तब तक,इसमें रेंज-बाउंड ट्रेडिंग की संभावना है। बैंक निफ्टी के लिए 57,450-57,350 के जोन में सपोर्ट दिख रहा है।
निफ्टी आउटलुक और स्ट्रैटेजी
ICICI सिक्योरिटीज में वाइस प्रेसिडेंट और हेड ऑफ डेरिवेटिव्स एंड क्वांट रिसर्च जय ठक्कर का कहना है कि पिछले ट्रेडिंग सेशन में निफ्टी मजबूती के साथ हरे निशान में बंद हुआ। हालांकि,नए सेटलमेंट नियम के पहले दिन यह 24,740 के लेवल से काफी ऊपर बंद हुआ,जिससे अजीब सी क्लोजिंग हुई। हालांकि,निफ्टी फ्यूचर्स डिस्काउंट पर बंद हुआ और स्पॉट क्लोजिंग पर खास रिएक्ट नहीं किया। इसी तरह,ऑप्शंस,खासकर कॉल ऑप्शंस में भी बहुत कम मूवमेंट दिखा। इसलिए,निफ्टी फ्यूचर्स का 24,650 के आसपास बंद होना सही रेफरेंस लेवल माना जाता है।
दोपहर 3:15 बजे तक,फ्यूचर्स लगभग 60 अंकों के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे थे। इसके आधार पर,स्पॉट इंडेक्स को 24,604 के आसपास बंद होना चाहिए था, लेकिन यह आखिरकार 24,774 पर सेटल हुआ।
इंडेक्स को अब और तेजी पकड़ने के लिए 24,775 के लेवल को मजबूती से पार करना होगा,जो इसके 200-डे DMA के आसपास स्थित है। इस लेवल से ऊपर आने वाली टिकाऊ तेजी 25,000 के लिए रास्ता खोल सकता है, जहां सबसे अधिक क्यूमुलेटिव कॉल बेस है। नीचे की तरफ,24,200 और 24,000 स्ट्राइक का एक मजबूत क्यूमुलेटिव पुट बेस है।
वीकली एक्सपायरी पुट-कॉल रेश्यो (PCR) 1.50 है,जो ओवरबॉट कंडीशन दिखाता है। इसलिए,एक्सपायरी के दिन ऊपरी लेवल पर कुछ प्रॉफिट बुकिंग से इनकार नहीं किया जा सकता।
मीडियम-टर्म नजरिए से ट्रेंड पॉजिटिव बना हुआ है,जिसमें 24,800-25,000 के अपसाइड टारगेट हैं। जब तक इंडेक्स 24,200 के लेवल से ऊपर रहता है तब कर इसमें तेजी की उम्मीद कायम है।
अहम रेजिस्टेंस: 24,800, 25,000
अहम सपोर्ट: 24,400, 24,200
स्ट्रेटेजी: निफ्टी फ्यूचर्स को मौजूदा मार्केट प्राइस (CMP) पर और 24,400 के पास गिरावट पर खरीदें। 24,200 से नीचे स्टॉप-लॉस और 24,800 और 25,000 के टारगेट के साथ खरीदारी करें।
बैंक निफ्टी आउटलुक और स्ट्रैटेजी
जय ठक्कर का कहना है कि बैंक निफ्टी अपने 200-डे DMA से काफी ऊपर 57,450 पर बंद हुआ है। इसके अलावा,58,000 स्ट्राइक के आगे कोई बड़ा कॉल बेस नहीं है जो 59,500 और 60,000 के ऊपर के टारगेट के साथ बुलिश आउटलुक दिखाता है। हालांकि,ऊपर की ओर मोमेंटम को मजबूत करने के लिए, इंडेक्स को पहले 58,000 से ऊपर ब्रेक करना होगा और फिर 58,500 से ऊपर टिकना होगा।
PCR 0.88 पर बना हुआ है,जो बताता है कि कॉल बेस अभी भी पुट बेस से ज्यादा है। हालांकि,पिछले ट्रेडिंग सेशन के दौरान पुट में हुई बड़ी बढ़ोतरी से पता चलता है कि इंडेक्स ओवरसोल्ड टेरिटरी से पलट गया है।
अहम रेजिस्टेंस: 58,500, 59,500
अहम सपोर्ट: 57,500, 57,000
स्ट्रैटेजी: बैंक निफ्टी फ्यूचर्स को मौजूदा मार्केट प्राइस (CMP) पर खरीदें और 57,500 के पास गिरावट पर जोड़ें,56,800 के नीचे स्टॉप-लॉस और 58,500 और 59,500 के टारगेट रखें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।